कौन हैं हर्षवर्द्धन सपकाल, जिन्होंने संभाला महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, समझें- क्यों मिली कमान

Maharashtra Politics: चुनाव में हार मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने हर्षवर्द्धन सपकाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है.

Maharashtra Politics: चुनाव में हार मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने हर्षवर्द्धन सपकाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है.

author-image
Ajay Bhartia
New Update
Maharashtra Politics

हर्षवर्द्धन सपकाल Photograph: (X/@ANI)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासी से जुड़ा बड़ा अपडेट है. हर्षवर्द्धन सपकाल ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की जगह ली है, जिनका हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने इस्तीफा मंजूर किया. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को हार मिलने के बाद नाना पटोले ने इस्तीफा दिया था. अब पार्टी के प्रदेश संगठन में यह बड़ा बदलाव हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हर्षवर्द्धन सपकाल कौन हैं.

Advertisment

जरूर पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दिया हिंदू समाज की एकता पर जोर, बताया क्या चाहता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

कौन हैं हर्षवर्द्धन सपकाल? (Who is Harshwardhan Sapkal)

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से आने वाले हर्षवर्द्धन सपकाल ने प्रदेश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनको पॉलिटिक्स में 25 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है. वे 1999 में युवा जिला परिषद अध्यक्ष बने. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में सपकाल बुलढावा सीट से विधायक बने. उनकी गिनती कांग्रेस पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में होती है. वे कांग्रेस के पंचायती राज प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के साथ ही पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी भी रह चुके हैं.

जरूर पढ़ें: New India Cooperative Bank Scam: 122 करोड़ का गबन, 21 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में आरोपी हितेश मेहता-धर्मेश पौन

सपकाल को क्यों मिली कमान

अब आइए जानते हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने हर्षवर्द्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान क्यों दी है. दरअसल, सपकाल की नियुक्ति करके पार्टी महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है.

जरूर पढ़ें: अमेरिका से डिपोर्ट अवैध अप्रवासी भारतीयों का तीसरा जत्था आया, अमृतसर में लैंड किया विमान, 112 लोग सवार

इसके अलावा हर्षवर्द्धन सपकाल का मराठा समुदाय से आते हैं. उनको ये पद सौंपने से पार्टी की मराठा वोटों के लिए गठबंधन पर निर्भरता कम होगी. साथ ही सपकाल की आदिवासी समाज में भी मजबूत पकड़ बताई जाती है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए शायद कांग्रेस ने उनको महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है. 

जरूर पढ़ें: पाकिस्तानी सैनिकों की LoC पर नापाक हरकत, भारतीय चौकियों पर की फायरिंग, इंडियन आर्मी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

MAHARASHTRA NEWS Maharashtra Politics congress maharashtra Maharashtra News in hindi maharashtra politics today maharashtra politics latest maharashtra politics news latest maharashtra politics news in hindi maharashtra politics news Harshwardhan Sapkal
      
Advertisment