Maharashtra News: कल्याण में युवक ने किया सुसाइड, आवारा कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के डर ने ली बैंकर की जान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में युवक ने आत्महत्या कर ली है. उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद इंजेक्शन भी लगवाया. मगर कोर्स पूरा न होने पर उसे रेबीज के लक्षण दिखे जिसके चलते मृतक ने ऐसा कदम उठाया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में युवक ने आत्महत्या कर ली है. उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद इंजेक्शन भी लगवाया. मगर कोर्स पूरा न होने पर उसे रेबीज के लक्षण दिखे जिसके चलते मृतक ने ऐसा कदम उठाया.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
maharashtra news

maharashtra news Photograph: ANI

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. इस घटना में एक युवक ने आवारा कुत्ते के काटने के बाद आत्महत्या कर ली है. बता दें कि मृत युवक को रेबीज होने का डर लगा हुआ था. इस वजह से उसने ऐसा खतरनाक कदम उठाया. शख्स बैंक में सीनियर पोस्ट पर काम करता था. हालांकि, मृतक ने रेबीज का टीका भी लगवाया था. जानें पूरी बात.

Advertisment

कहां का है मामला?

बता दें कि यह मामला कल्याण ईस्ट के तिसगांव के सहजीवन सोसायटी का मामला है. इस सोसायटी में ऐस विश्वनाथन अमीन रहता था, जो एक बैंक में सीनियर पोस्ट पर कार्यरत था. कुछ दिनों पहले उसे घर के पास के एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था. उसने इसके बाद तुरंत इंजेक्शन भी लगवाया था. मगर डॉक्टरों का कहना था कि अमीन ने अपना कोर्स पूरा नहीं करवाया है, जिस कारण वह परेशान था. उसे महसूस हुआ कि उसे रेबीज हो गया है.

ये भी पढ़ें- एक और भारतीय क्रिकेटर का हुआ तलाक, सोशल मीडिया पर दर्दनाक पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी

अमीन को दिखने लगे थे Rabies के लक्षण

मृतक बैंकर में रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे थे. आवारा कुत्ते के काटने के बाद उसके घर के लोग परेशान न हो, इस डर में उसने फांसी लगाकर जान दे दी. इस मामले में शिवसेना शिंदे ग्रुप के पार्षद महेश गायकवाड़ ने एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात की और आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाने की मांग की है.

रेबीज में आत्महत्या का ख्याल क्यों आता है?

दरअसल, रेबीज दुनिया की खतरनाक बीमारियों में से एक बीमारी है. इस बीमारी के होने के बाद मरीज की जान बचाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि भले ही इलाज का कोर्स पूरा किया गया हो लेकिन जान बचेगी या नहीं. ये कहना मुमकिन नहीं हो पाता है. रेबीज में आत्महत्या के ख्याल आना लाजमी है क्योंकि इस रोग को लेकर काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं. 

इस बीमारी का असर दिमाग पर भी पड़ता है. रेबीज का वायरस मस्तिष्क में सूजन पैदा करता है, जिसे एन्सेफलाइटिस कहा जाता है. इसमें दिमाग में सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है. बिहेवियर में बदलाव देखने को मिलता है और भ्रम, डर और घबराहट महसूस होती है. ऐसी स्थिति में इंसान को आत्महत्या का ख्याल भी आ सकता है.

ये भी पढ़ें- मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 1,700 से ज्यादा बांग्लादेशी पकड़े गए, 1,200 से अधिक को वापस भेजा गया

dog bite rabies symptoms Rabies Kalyan News MAHARASHTRA NEWS
Advertisment