एक और भारतीय क्रिकेटर का हुआ तलाक, सोशल मीडिया पर दर्दनाक पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी

Rahul Chahar Divorce: भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर की 4 साल की शादी टूट गई है. क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया पर दर्दनाक पोस्ट शेयर कर तलाक की जानकारी दी है.

Rahul Chahar Divorce: भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर की 4 साल की शादी टूट गई है. क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया पर दर्दनाक पोस्ट शेयर कर तलाक की जानकारी दी है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Rahul chahar announced divorce from his wife ishani johar break 4 years marriage

Rahul chahar announced divorce from his wife ishani johar break 4 years marriage

Rahul Chahar Divorce: भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी पत्नी ईशानी जौहर से अलग हो गए हैं. इस बात की घोषणा क्रिकेटर ने खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडिल पर पोस्ट शेयर करके की है. चाहर ने पोस्ट के जरिए बताया है कि  उन्होंने सभी तरह की कानूनी कार्रवाई पूरी करने के साथ ही वो अपनी जिंदगी के इस चैप्टर को बंद कर रहे हैं. आपको बता दें, राहुल और ईशानी की शादी 9 मार्च 2022 में गोवा में हुई थी और अब 4 चार बाद दोनों अलग हो गए हैं.

Advertisment

राहुल चाहर ने लिया तलाक

टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी जौहर का तलाक हो गया है. राहुल की उम्र अभी 26 साल के हैं और उन्होंने 22 साल की उम्र में ईशानी जौहर से शादी कर ली थी. अपने पोस्ट के जरिए पत्नी से अलग होने की खबर देने के साथ ही चाहर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कम उम्र में ही शादी कर ली थी, जब उन्हें चीजों की समझ नहीं थी. 

आपको बता दें, राहुल और ईशानी की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में हुई थी. उनकी शादी में दीपक चाहर सहित परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. तब उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी, क्योंकि उस समय राहुल आईपीएल में अच्छा कर रहे थे और साथ ही वह भारतीय टीम में भी जगह बना रहे थे.

राहुल ने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

राहुल चाहर ने दर्द भरा पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा- 'पिछले 15 महीने अदालतों के चक्कर काटने, धैर्य, लचीलेपन और सच से मिलने वाली ताकत को सीखने में बीते. आज, मेरी जिंदगी का ये सबक खत्म हो रहा है. उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद, मामला निपट गया है जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी और मेरे जीवन के इस दौर को अंत मिला है. मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं.'

राहुल चाहर का करियर

राहुल चाहर ने भारत के लिए 1 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 3 और 7 विकेट चटकाए हैं. राहुल ने आईपीएल में 79 मैच खेले हैं, जिसमें 28.67 के औसत से 78 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2026 में वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: ये हैं टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पांचवें नंबर पर है भारतीय क्रिकेटर का नाम

rahul-chahar
Advertisment