अहमदाबाद के स्कूल में चौंकाने वाली घटना, झगड़े के बाद छात्र ने सहपाठी की पानी की बोतल में मिलाया जहर! जानें पूरा मामला

Ahmedabad News: अमहदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक छठी कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी की बोतल में फिनाइल मिला दिया, जिसे पीने के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जानें पूरी बात.

Ahmedabad News: अमहदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक छठी कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी की बोतल में फिनाइल मिला दिया, जिसे पीने के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जानें पूरी बात.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
ahmedabad news

ahmedabad news Photograph: (SORA)

Ahmedabad News: अहमदाबाद के मणिनगर इलाके से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक प्राइवेट स्कूल में छठी कक्षा के छात्र ने अपने साथी क्लासमेट की पानी की बोतल में फिनाइल मिला दिया. इसके बाद जहरीला पानी पीते ही छात्र को उल्टियां शुरू हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हालांकि, पीड़ित छात्र की जान बचा ली गई है, लेकिन इस खौफनाक घटना का कारण क्या है? चलिए जानते हैं.

Advertisment

4 दिन पहले हुई थी कहासुनी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहमदाबाद के जिला अध्यक्ष ने बताया है कि दोनों छात्रों के बीच 4-5 दिन पहले स्कूल में बहस हुई थी. इस कहासुनी का अंजाम ये निकला है. उन्हीं दोनों छात्रों में से एक ने गुस्से में बदला लेने की भावना से दूसरे छात्र की बोतल में एक केमिकल वाली गोली मिला दी. ये काम उस छात्र की गैरमौजूदगी में किया गया था. इसलिए, न जानते हुए पीड़ित ने पानी पिया. 

ये भी पढ़ें- गुजरात सरकार की चारा बीज योजना, गौशाला और पंजरापोल को मिलेगा उन्नत बीजों का लाभ

पानी में फिनाइल की गोली होने के चलते पानी का स्वाद स्टूडेंट को अजीब लगा, तो उसने पानी पीना बंद कर दिया था. मगर तड़के 2 मिनट बाद ही उसे उल्टियां हुई और चक्कर आ गया. इसके बाद छात्र को स्कूल मैनेजमेंट ने अस्पताल में भर्ती करवाया. वहां पता लगा कि उसने फिनाइल वाला पानी पिया है.

कैसे पता लगा इस बारे में?

दरअसल, ये पूरा वाक्य क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. उसमें साफ देखा गया कि दूसरे छात्र ने उसकी पानी की बोतल में कुछ मिलाया है. हालांकि, इतना सब कुछ होने के बाद जब दोनों बच्चों के पेरेंट्स को बुलाया गया, तो उन्होंने भी समझदारी दिखाते हुए इस मामले को आपसी समझ से सुलझाया. 

पीड़ित छात्र के माता-पिता ने आरोपी बच्चे या उसके पेरेंट्स के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट नहीं की. बता दें कि स्कूल प्रिंसिपल और ट्रस्टी ने इस घटना पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. मगर यह घटना बड़ा सवाल खड़ा करती है कि स्कूलों में इस प्रकार की घटना होने का कारण क्या है और छात्रों के इस व्यवहार को लेकर स्कूल क्या करेगा?

ये भी पढ़ें-World Cancer Day: GCRI बना देशभर के कैंसर मरीजों के लिए भरोसे का बड़ा केंद्र, आधुनिक तकनीक से मजबूत हुई कैंसर उपचार व्यवस्था

ahmedabad Gujarat News in hindi
Advertisment