/newsnation/media/media_files/2026/02/03/gcri-news-2026-02-03-21-36-45.jpg)
World Cancer Day:गुजरात कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (GCRI), अहमदाबाद आज केवल गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश के कैंसर मरीजों के लिए एक प्रमुख उपचार और अनुसंधान केंद्र बन चुका है. कैंसर के इलाज, रोकथाम और शुरुआती पहचान के क्षेत्र में संस्थान लगातार प्रगति कर रहा है. राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में वर्षों से किए गए प्रयासों का परिणाम अब साफ दिखाई दे रहा है.
26 हजार से अधिक मरीजों को मिला नया जीवन
विश्व कैंसर दिवस 2026 पर जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में GCRI में 26,810 से अधिक नए कैंसर मरीजों का पंजीकरण हुआ. इनमें से 9,147 मरीज गुजरात के बाहर से आए थे. सबसे ज्यादा मरीज मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार से पहुंचे. इससे साफ है कि GCRI अब एक राष्ट्रीय रेफरल केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है.
HIPEC जैसी उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध
संस्थान ने आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में भी बड़ी प्रगति की है. यहां रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी और HIPEC जैसी उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं. पिछले 6 महीनों में 50 रोबोटिक सर्जरी की गईं, जबकि पिछले 3 वर्षों में 40 HIPEC प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की गई हैं. HIPEC पेट के अंदर फैले कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली जटिल तकनीक है, जो अब मरीजों को यहीं मिल रही है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/03/gcri-ahmeddabad-2026-02-03-21-37-00.jpg)
PET-CT स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधा का उपयोग भी तेजी से बढ़ा है. 2021 में जहां 1,813 जांचें हुई थीं, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 6,333 हो गई. यह तकनीक कैंसर की सही स्थिति जानने में बेहद मददगार है.
GCRI में 2.59 लाख OPD विजिट्स, 17 हजार से अधिक सर्जरीज और 50 हजार से भी ज्यादा कीमोथेरेपीज संपन्न
वर्ष 2025 में GCRI में 2.59 लाख से ज्यादा ओपीडी विजिट्स दर्ज की गईं. इसी दौरान 17,800 से अधिक सर्जरी, 50 बोन मैरो ट्रांसप्लांट, 50,130 से अधिक कीमोथेरेपी और 5,852 रेडिएशन ट्रीटमेंट दिए गए. साथ ही 24.6 लाख से ज्यादा लैब जांचें भी की गईं.
कैंसर की रोकथाम पर खास ध्यान
कैंसर की रोकथाम पर भी संस्थान खास ध्यान दे रहा है. 2025 में पूरे गुजरात में 110 स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 12,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए. ‘नो-कॉस्ट कैंसर स्क्रीनिंग OPD’ के जरिए अब तक 50,000 से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 118 मामलों का पता शुरुआती चरण में चला. विश्व कैंसर दिवस के मौके पर GCRI 10 साल से कैंसर-मुक्त 500 सर्वाइवर्स का सम्मान करेगा. यह संदेश देता है कि समय पर जांच और सही इलाज से कैंसर पर जीत संभव है.
यह भी पढ़ें- गुजरात सरकार की चारा बीज योजना, गौशाला और पंजरापोल को मिलेगा उन्नत बीजों का लाभ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us