क्या देश नहीं "जेबकतरों की राजधानी" बनी दिल्ली? ग्लोबल रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Delhi News: देश की राजधानी नई दिल्ली को एक नया खिताब मिल गया है. नई दिल्ली को जेबकतरों की राजधानी कहा जा रहा है. हाल ही में ग्लोबल रिपोर्ट की स्टडी में दुनिया के टॉप 10 राजधानियों का नाम शामिल किया गया जिसमें भारत भी शामिल था.

Delhi News: देश की राजधानी नई दिल्ली को एक नया खिताब मिल गया है. नई दिल्ली को जेबकतरों की राजधानी कहा जा रहा है. हाल ही में ग्लोबल रिपोर्ट की स्टडी में दुनिया के टॉप 10 राजधानियों का नाम शामिल किया गया जिसमें भारत भी शामिल था.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
Delhi news

Delhi news Photograph: (Sora)

Delhi News: नई दिल्ली जैसे भीड़भाड़ वाले महानगरों में जेबकतरों और चोरी की घटनाएं पहले से ही चिंता का विषय रही हैं. पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली कभी हत्या तो कभी किडनैपिंग को लेकर या फिर लोगों के गायब होने को लेकर चर्चा में रही है. इसी बीच एक वैश्विक अध्ययन में दिल्ली का नाम दुनिया के टॉप-10 पिकपॉकेट शहरों की सूची में शामिल हो गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि इस सूची में दिल्ली दसवें स्थान पर है और पेरिस, रोम जैसे यूरोपीय शहरों से काफी पीछे भी है.

Advertisment

कैसे किया गया यह अध्ययन?

यह अध्ययन रेडिकल स्टोरेज द्वारा किया गया है. डेली मेल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रेडिकल ने 13,000 से अधिक गूगल समीक्षाओं का विश्लेषण किया है. इनमें गूगल पर उन शहरों में जाने से पहले लोगों ने चोरी, लूट, जेबकतरों और धोखाधड़ी के बारे में सर्च किया है. दरअसल, इसका कारण पर्यटकों द्वारा खुद की सुरक्षा को प्राथमिकता देना था. ये लोग इससे ये पता लगाते हैं कि क्या वे उस शहर में सुरक्षित है या नहीं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस का दावा, जनवरी 2026 में लापता लोगों के मामलों में आई गिरावट; जारी किए आंकड़े

देश की राजधानी दिल्ली को मिला खिताब!

दुनियाभर के टॉप 10 शहरों की इस लिस्ट में भारत भी शामिल हो गया है. जी हां, इस सूची में दिल्ली को 10वें नंबर पर स्थान मिला है. दिल्ली का आंकड़ा 1.9 प्रतिशत रहा, जो अन्य शहरों की तुलना में काफी कम भी था. इसका मतलब यह हो सकता है कि खतरा नहीं है लेकिन सावधानी जरूर बरतनी चाहिए.

पेरिस में सबसे ज्यादा मारी जाती है पॉकेट!

जी हां, इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्यार का शहर माने जाने वाले पेरिस में दुनिया की सबसे ज्यादा चोरियां और जेबकतरी होती हैं. यहां चोरी से जुड़ी 16.5% शिकायतें दर्ज की जाती हैं. इसका मतलब हुआ कि आंकड़ों का हर छठा मामला पेरिस का है. इतना ही नहीं, ये चोरियां पेरिस के मशहूर स्पॉट्स एफिल टॉवर और मोंटमार्ट में ही होती हैं.

यहां देखें टॉप 10 शहरों की लिस्ट

  • पेरिस-16.5%
  • रोम-10.7%
  • बार्सिलोना- 5.3%
  • बैंकॉक- 4.4%
  • ऑरलैंडो- 4.3%
  • इस्तांबुल- 4.3%
  • न्यूयॉर्क- 3.5%
  • मिलान- 3.0%
  • लास वेगास- 2.2%
  • दिल्ली- 1.9%

लंदन लिस्ट में शामिल नहीं

हालांकि, इस रिपोर्ट में एक और खास बात देखी गई है कि लंदन इसमें शामिल नहीं है. बता दें कि लंदन को क्राइम सिटी भी कहा जाता है, जहां से अक्सर चोरी, डकैती और हत्या के मामले सामने आते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें-तीन बहनों क्यों दे दी जान ? 'सीक्रेट डायरी' में खुले राज, जानिए लिस्ट में किनके हैं नाम

Delhi News pickpocket
Advertisment