दिल्ली पुलिस का दावा, जनवरी 2026 में लापता लोगों के मामलों में आई गिरावट; जारी किए आंकड़े

Delhi Police: जनवरी 2026 में दिल्ली में लापता लोगों की संख्या औसत से कम रही. पुलिस ने रिकवरी रेट और तकनीक की भूमिका को अहम बताया. आइए जानते हैं क्या हैं वो आंकड़े

Delhi Police: जनवरी 2026 में दिल्ली में लापता लोगों की संख्या औसत से कम रही. पुलिस ने रिकवरी रेट और तकनीक की भूमिका को अहम बताया. आइए जानते हैं क्या हैं वो आंकड़े

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Delhi Police figures

Delhi Police figures on Missing people

Delhi Police: देश की राजधानी दिल्ली से सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस के ताजा आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 में लापता होने वाले लोगों की संख्या में पिछले वर्षों के औसत के मुकाबले कमी दर्ज की गई है. आमतौर पर दिल्ली में हर महीने करीब 2,000 लोग लापता होते हैं, लेकिन इस साल जनवरी में कुल 1,777 गुमशुदगी के मामले सामने आए हैं.

Advertisment

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि पिछले एक दशक में दिल्ली में लापता लोगों की संख्या काफी हद तक स्थिर रही है. अकेले जनवरी 2026 में, 629 लापता लोगों का सफलतापूर्वक पता भी लगाया गया, जो दिल्ली पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे रिकवरी प्रयासों को दिखाता है.

Delhi police
Delhi police Photograph: (Delhi police X Post)

नहीं किया जा सकता पूरी तरह नजरअंदाज

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह गिरावट मामूली जरूर है, लेकिन इसे पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हर लापता व्यक्ति चिंता का विषय होता है, फिर चाहे आंकड़े कम हों या ज्यादा.

2016 के बाद से बढ़ी आबादी  

दिलचस्प बात यह है कि साल 2016 के बाद से दिल्ली की आबादी में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद लापता लोगों की संख्या में कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ है. बीते करीब एक दशक से हर साल औसतन 23,000 से 24,000 लोग ही लापता हो रहे हैं. पुलिस इसे इस बात का संकेत मानती है कि हालात नियंत्रण से बाहर नहीं गए हैं.

रिकवरी को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

रिकवरी के मोर्चे पर भी दिल्ली पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन किया है. पुलिस के मुताबिक, 2016 से अब तक 1 लाख 80 हजार 805 लापता लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है. यह कुल मामलों का करीब 77 प्रतिशत है. पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन मिलाप’ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) आधारित फेशियल रिकग्निशन तकनीक ने लोगों को खोजने में काफी मदद की है.

AAP उठा चुकी है सवाल

हालांकि, इस मुद्दे पर सियासत भी तेज है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. उन्होंने दावा किया था कि 2026 के पहले 15 दिनों में ही 807 लोग लापता हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा हैं. केजरीवाल ने इसे बेहद डराने वाला हालात बताया था.

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में सबसे कम 17,944 लोग लापता हुए थे. उस समय कोरोना महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण आवाजाही सीमित थी, जिससे मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें: Alert: दिल्ली में हर दिन गायब हो रहे 54 लोग, 15 दिनों में 807 लापता

delhi-police
Advertisment