Alert: दिल्ली में हर दिन गायब हो रहे 54 लोग, 15 दिनों में 807 लापता

दिल्ली में हर दिन औसतन 54 लोग गायब हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस के आंकडों की मानें तो 15 दिनों में 807 लोग लापता हुए हैं. दिल्ली पुलिस गायब लोगों को खोजने में लगी हुई है.

दिल्ली में हर दिन औसतन 54 लोग गायब हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस के आंकडों की मानें तो 15 दिनों में 807 लोग लापता हुए हैं. दिल्ली पुलिस गायब लोगों को खोजने में लगी हुई है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Police File 111

File Photo: (ANI)

दिल्ली में नए साल की शुरुआत डरावनी खबर के साथ हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में लोग रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों ने लोगों को डरा दिया है. 1 जनवरी से 15 जनवरी तक 807 लोग लापता हो गए हैं. आसान भाषा में बोलें तो 15 दिनों में 807 लोग लापता हो गए हैं. औसतन देखा जाए तो हर दिन करीब 54 लोग गायब हुए हैं. गायब होने वाले लोगों में महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा है.

Advertisment

महिलाओं और लड़कियों पर सबसे ज्यादा खतरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिनों में गायब हुए 807 लोगों में से करीब दो-तिहाई महिलाएं हैं. लापता लोगों में 509 तो महिलाएं और लड़कियां हैं. वहीं पुरुषों की संख्या 298 है. महिलाओं की संख्या 363 तो पुरुषों की संख्या 253 से अधिक है.   

बच्चों पर भी बुरी नजर, हर दिन 13 बच्चे गायब

खास बात है कि सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी गायब हो रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, 15 दिनों में 191 नाबालिक बच्चे लापता हुए हैं. हर दिन औसतन 13 बच्चे अपने घरों से गायब हो रहे हैं. सबसे डराने वाली बात है कि लापता किशोरों और नाबालिग में से 71 प्रतिशत का अब तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है. 

572 लोग अब भी नहीं मिल पाए

दिल्ली पुलिस के लिए ये स्थिति किसी चुनौती से कम नहीं है. 807 लोगों में से 572 लोग अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. उनका कोई अता-पता नहीं है कि वे कहां गए थे और उनके साथ क्या हुआ.   

Advertisment