/newsnation/media/media_files/2026/02/04/ghaziabad-suicide-case-2-2026-02-04-13-30-58.jpg)
गाजियाबाद तीन बहनों के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा Photograph: (IANS/ANI)
गाजियाबाद के भारत सिटी इलाके में तीन सगी बहनों ने बुधवार बालकनी से कूदकर देर रात का सामूहिक आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है. कोरियन ड्रामे की दिवानी तीनों बहनों ने आत्महत्या से पहले नोट छोड़कर गई हैं. इसमें उन्होंने कोरियन ड्रामा न देखने पर अपनी व्यथा को शेयर किया है. पुलिस को मौके से मिली डायरी में 'ट्रू लाइफ स्टोरी' के नाम से सुसाइड नोट मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों में अत्यधिक खून बहना बताया गया है.
कोरियन और के-पॉप अपनी जान थे
नोट में लिखा, 'कोरियन हमारी जान थी, तुमने छुड़ाने की हिम्मत कैसे की?' मृतक बहनों ने डायरी अपने पिता को संबोधित करते हुए लिखा कि कोरियन और के-पॉप अपनी जान थे. सुसाइड नोट के शब्द चौंकाने वाले हैं. इसमें लिखा है, "लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन... तुमने हिम्मत भी किस तरह से की. हमारी जान छुड़वाने की? अब देख लिया सबूत, यकीन हो गया कि कोरियन ही हमारी जान है."
कोरियन बनने की ललक थी
बच्चियों ने साफ लिखा कि वे अपने घर वालों से अधिक कोरियन एक्टर्स और के-पॉप ग्रुप्स को पसंद करती थीं. उनके लिए कोरियन कल्चर से दूर रहना मौत से बदतर था. पुलिस इस दौरान डायरी की जांच जुटी है. डायरी पता चलता था कि बहनों में भारतीय पहचान से ज्यादा कोरियन बनने की ललक थी. उनकी बॉलीवुड के प्रति गहरी नफरत भी दिखाई देती है. बच्चियों ने लिखा कि उन्हें इंडिया के आदमी से शादी करने नाम से टेंशन होती थी. वे सिर्फ कोरियन युवकों को पसंद करती थीं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us