IGI Airport News: दिल्ली में कोहरे ने किया हवाई सफर बेहाल, दो तिहाई उड़ानें विलंबित, 8 फ्लाइट्स रद्द

IGI Airport News: नई दिल्ली में रविवार को कोहरे के कारण हवाई उड़ानों में बड़ी देरी हुई. यात्रियों के लिए एयरलाइंस और एयरपोर्ट से एडवाइजरी जारी की गई.

IGI Airport News: नई दिल्ली में रविवार को कोहरे के कारण हवाई उड़ानों में बड़ी देरी हुई. यात्रियों के लिए एयरलाइंस और एयरपोर्ट से एडवाइजरी जारी की गई.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
delhi fog flight late

delhi fog flight late Photograph: (File Photo)

IGI Airport News: नई दिल्ली में रविवार को घने कोहरे के कारण हवाई यात्रा प्रभावित रही. खासकर, दिल्ली से जाने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी देखने को मिली. दिल्ली एयरपोर्ट से करीब दो तिहाई उड़ानें विलंबित रहीं, जिनमें औसतन 30 मिनट का विलंब हुआ. हालांकि, रद्द उड़ानों की संख्या में कमी आई और कुल आठ उड़ानें रद्द की गईं.

Advertisment

एलाइंस एयर की पांच उड़ानें शामिल

इन रद्द उड़ानों में एलाइंस एयर की पांच उड़ानें शामिल थीं. शेष तीन उड़ानें एयर इंडिया और इंडिगो की थीं. रद्द उड़ानों का असर उन यात्रियों पर पड़ा जो गोरखपुर, कुल्लू, जबलपुर, हिसार, धर्मशाला, वाराणसी, मुंबई और चंड़ीगढ़ जाने वाले थे. सबसे अधिक विलंब देर रात से लेकर तड़के चार बजे के बीच हुआ, जब अधिकांश उड़ानें एक घंटे तक विलंबित रही. हालांकि, सुबह के बाद स्थिति में सुधार देखने को मिला, लेकिन विलंब का सिलसिला जारी रहा.

यह भी पढ़ें: डीजीसीए का बड़ा फैसला, फ्लाइट में पावर बैंक के इस्तेमाल पर लगाई रोक

यात्रियों को जारी की जा रही थी ए़डवाइजरी 

दिल्ली की दृश्यता में सुधार होते ही, अन्य गंतव्यों से आने वाली उड़ानों पर भी विलंब का असर देखा गया. इससे समय सारिणी में और अधिक असंतुलन पैदा हुआ. एयरलाइंस और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) द्वारा लगातार यात्रियों को एडवाइजरी जारी की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: Air Fare Hike: बढ़ गया Patna-Kolkata का हवाई किराया, लंदन को भी छोड़ा पीछे, देखिए

यात्रियों से की जा रही अपील

विमानन क्षेत्र के जानकारों के अनुसार, कोहरे के कारण उड़ानों में इस तरह की देरी और रद्द होने की स्थिति बन सकती है. यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति को लेकर एयरलाइंस से जानकारी प्राप्त करें.

यह भी पढ़ें: ठंड और कोहरे का डबल अटैक, आने वाले दिनों में होंगे बुरे हाल, घर से निकलने से पहले जाने लें मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: यात्रियों को आई दिक्कत पर DGCA ने AI के पायलट को जारी किया नोटिस, 14 दिनों में मांगा जवाब

IGI Airport Delhi NCR
Advertisment