Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने में अब सिर्फ एक दिन बाकी बचा है. कल यानी शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. नामांकन की अंतिम तिथि से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम की आखिरी लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस पार्टी ने अपनी अंतिम तिथि में सिर्फ दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.
इससे पहले बुधवार को भी कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की थी. इसके साथ ही पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतार दिया. वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) भी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है. हालांकि बीजेपी ने अब तक सिर्फ 59 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी आज शाम तक बाकी 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का नाम की घोषणा कर सकती है.
ये भी पढ़ें: लो भई अब दिल्ली में सिर्फ 8 लाख रुपए में खरीद लो घर, जानें जगह से लेकर सबकुछ
कांग्रेस की छठी सूची में 2 उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस ने गुरुवार को उम्मीदवारों के नाम की छठी और आखिरी सूची जारी की. जिसमें कुल दो प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. इसमें तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहताश नगर सीट से सुरेश वती चौहान को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.
पांचवीं लिस्ट के 5 प्रत्याशियों के नाम
वहीं कांग्रेस ने अपनी पांचवीं सूची में कुल पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इसमें बवाना (एससी) से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग (एससी) से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी, बदरपुर से अर्जुन भड़ानी को टिकट दिया है.
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने फिर बनाया सुरक्षा बलों को निशाना, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल
कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की सूची
1. मुंडका- धर्मपाल लकड़ा, 2. किराड़ी- राजेश गुप्ता,3. मॉडल टाउन- कुंवर करण सिंह, 4. पटेल नगर(एससी)- श्रीमती कृष्णा तीरथ, 5. हरि नगर- प्रेम शर्मा, 6. जनकपुरी- श्रीमती हरबनी कौर, 7. विकासपुरी- एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी, 8. नजफगढ़- सुषमा यादव, 9. पालम- मंगे राम, 10. 11. आरकेपुरम- विशेष टोकस, 12. ओखला- अरीबा खान, 13. विश्वास नगर- राजीव चौधरी, 14. गांधी नगर- कमल अरोड़ा
15. शाहदरा- जगत सिंह, 16. घोंडा- भीष्म शर्मा, 17. गोकलपुर (एससी)- ईश्वर बागड़ी, 18. तीसरी लिस्ट के प्रत्याशी, 19. कालकाजी-अलका लांबा, 20. रिठाला- सुशांत मिश्रा, 21. मंगोल पुरी (एससी)- हनुमान चौहान, 22. शकूर बस्ती- सतीश लूथरा, 23. त्रिनगर सतेंद्र- शर्मा, 24. मटिया महल- आसिम अहमद खान, 25. मोती नगर- राजेंद्र नामधारी, 26. मादीपुर (एससी)- जेपी पंवार, 27. राजौरी गार्डन- धर्मपाल चंदेला, 28. उत्तम नगर- मुकेश शर्मा, 29. मटियाला- रघुविंदर शौकीन
ये भी पढ़ें: सैफ अली खान ही नहीं इन स्टार्स पर भी हो चुका है हमला, पिछले साल बांद्रा में ही हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
30. बिजवासन- देवेन्द्र सहरावत, 31. दिल्ली कैंट- प्रदीप कुमार उपमन्यु, 32. राजिंदर नगर- विनीत यादव, 33. जंगपुरा- फरहाद सूरी, 34. मालवीय नगर- जितेंद्र कुमार कोचर, 35. महरौली- पुष्पा सिंह, 36. देवली- एससी राजेश चौहान, 37. संगम विहार- हर्ष चौधरी, 38. त्रिलोकपुरी (एससी)- अमरदीप, 39. कोंडली (एससी)- अक्षय कुमार, 40. लक्ष्मी नगर- सुमित शर्मा, 41 कृष्णा नगर- गुरचरण सिंह राजू, 42. सीमापुरी (एससी)- राजेश लिलोठिया, 43. बाबरपुर- हाजी मोहम्मद इशराक खान, 44. गोकलपुर (एससी)- प्रमोद कुमार जयंत, 45. करावल नगर- डॉ. पीके मिश्रा
46. संदीप दीक्षित- नई दिल्ली, 47. देवेंद्र यादव- बादली, 48. रोहित चौधरी- नांगलोई, 49. रागिनी नायक- वजीरपुर, 50. अभिषेक दत्त- कस्तूरबा नगर, 51. अनिल चौधरी- पटपड़गंज, 52. मुदित अग्रवाल- चांदनी चौक, 53. हारून यूसुफ- बल्लीमारान, 54. अली मेहंदी- मुस्तफाबाद, 55. अब्दुल रहमान, सीलमपुर (मौजूदा विधायक), 56. आदर्श शास्त्री- द्वारका, 57. अरुणा कुमारी- नरेला, 58. मंगेश त्यागी- बुराड़ी, 59. शिवांक सिंघल- आदर्श नगर, 60. जयकिशन- सुल्तानपर माजरी (एससी), 61. प्रवीण जैन- शालीमार बाग, 62. अनिल भारद्वाज- सदर बाजार, 63. पीएस बावा- तिलक नगर, 64. राजेंद्र तंवर- छतरपुर, 65. जय प्रकाश- अंबेदकर नगर (एससी), 66. गर्वित सिंघवी- ग्रेटर कैलाश