Bihar Elections: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, 40 नेताओं को बनाया स्टार कैंपेनर

Bihar Elections: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची बिहार चुनाव के मद्देनजर जारी कर दी है. सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. सभी नेताओं के नाम जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें…

Bihar Elections: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची बिहार चुनाव के मद्देनजर जारी कर दी है. सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. सभी नेताओं के नाम जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
Congress File 111

Bihar Elections: (X@kharge)

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस, भाजपा, जदयू और राजद सभी दल प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. इस बीच, कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस छठ पूजा के बाद पूरे अमले के साथ दमखम के साथ चुनावी दंगल में उतरने वाली है. कांग्रेस  की स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम हैं. 

Advertisment

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अशोक गलहोत, सुखविंदर सिंह सुक्खू, भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी और अखिलेश प्रताप सहित 40 नेताओं के नाम हैं. 

बिहार चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bihar Elections: बिहार चुनाव से 61 उम्मीदवारों ने वापस लिया अपना नाम, पहले चरण में 1314 उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत

Bihar Elections: पूरी ताकत में मैदान में उतरेगी कांग्रेस

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़ का कहना है कि छठ पूजा के बाद पूरे बिहार में कांग्रेस नेता प्रचार करेंगे. इस बार बिहार में हमारा नारा- जनता की बात, कांग्रेस के साथ. राठौड़ का कहना है कि महागठबंधन के बैनर तले कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में परिवर्तन की लहर आएगी. 

बिहार चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगे

Bihar Elections: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के नाम

  1.  मल्लिकार्जुन खड़गे
  2.  मनोज राम
  3.  सोनिया गांधी
  4.  अलका लांबा
  5.  राहुल गांधी
  6.  कन्हैया कुमार
  7.  के.सी. वेणुगोपाल
  8.  पवन खेड़ा
  9.  प्रियंका गांधी वाद्रा
  10.  इमरान प्रतापगढ़ी
  11.  सुखविन्दर सिंह सुक्खू
  12.  शकील अहमद
  13.  अशोक गेहलोत
  14.  जीतू पटवारी
  15.  भुपेश बघेल
  16.  सुखदेव भगत
  17.  दिग्विजय सिंह
  18.  राजेश कुमार राम
  19.  अधीर रंजन चौधरी
  20.  शकील अहमद खान
  21.  मीरा कुमार
  22.  मदन मोहन झा
  23.  सचिन पायलट
  24.  कृष्ण अल्लावरु
  25.  अजय राय
  26.  रणदीप सिंह सुरजेवाला
  27.  जिग्नेश मेवाणी
  28.  सैयद नासिर हुसैन
  29.  रंजीत रंजन
  30.  राजेश रंजन @पप्पू यादव
  31.  चरणजीत सिंह चन्नी
  32.  अनिल जयहिन्द
  33.  गौरव गोगोई
  34.  राजेंद्र पाल गौतम
  35.  तारिक अनवर
  36.  फुरकान अंसारी
  37. डॉ. मो. जावेद
  38.  उदय भानु चिब
  39.  अखिलेश प्रसाद सिंह
  40.  सुबोधकांत सहाय

बिहार चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: बिहार की 52 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोटर गेमचेंजर, कई सीटों पर दबदबा; संघ ने बनाया ये मास्टर प्लान

Bihar Elections 2025 bihar-elections
Advertisment