IPL 2025: 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले रियान पराग की कितनी है नेट वर्थ, जीते हैं सुपर लग्जरी लाइफ

IPL 2025: आईपीएल में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले रियान पराग ने इतिहास रच दिया. रियान आईपीएल में लगातार 6 गेंद पर 6 सिक्स लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए.

IPL 2025: आईपीएल में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले रियान पराग ने इतिहास रच दिया. रियान आईपीएल में लगातार 6 गेंद पर 6 सिक्स लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए.

author-image
Sonam Gupta
New Update
रियान पराग नेट वर्थ

रियान पराग नेट वर्थ Photograph: (social media)

Riyan Parag Net Worth: IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में रियान पराग ने 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. इससे पहले आईपीएल में कभी भी कोई बल्लेबाज 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के नहीं लगा सका. हालांकि, एक ओवर में रियान ने 5 छक्के लगाए और अगले ओवर में 6वां सिक्स लगाया. इसी के साथ रियान एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले क्रिकेटर्स की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए. इसके बाद से ही हर तरफ रियान पराग की ही चर्चा हो रही है. तो आइए इस बीच आपको रियान पराग की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Advertisment

Riyan Parag की IPL 2025 सैलरी

रियान पराग ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में खेलना शुरू किया और वह तभी से इसी टीम का हिस्सा हैं. रियान को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ रुपये की कीमत देकर रिटेन कर अपने साथ बरकरार रखा था. आपको 2019 से 2024 तक की IPL सैलरी के बारे में बताते हैं. 

IPL 2019: 20 लाख- 160 रन

IPL 2020: 20 लाख- 86 रन

IPL 2021: 20 लाख- 93 रन

IPL 2022: 3.8 करोड़- 183 रन

IPL 2023: 3.8 करोड़- 78 रन

IPL 2024: 3.8 करोड़- 573 रन

IPL 2025: 14 करोड़- 66 रन (3 मैच)

BCCI से भी होती है कमाई

रियान पराग को बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट तो नहीं मिला है. मगर, इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 1 वनडे और 9 टी20आई मैच खेले हैं. इसकी मैच फीस रियान को मिली होगी. इतना ही नहीं रियान असम के लिए सभी फॉर्मेट में घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई होती होगी.

ब्रांड एंडॉर्समेंट से भी करते हैं कमाई

भारतीय क्रिकेटर्स की कमाई का एक बड़ा जरिया एंडॉर्समेंट और एडवरटाइजमेंट भी है. रियान Red Bull और Rooter जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं, जहां से वह पैसे कमाते हैं.

कार कलेक्शन

रियान पराग ने छोटी ही उम्र में काफी दौलत-शौहरत हासिल कर ली है और वह लग्जरी लाइफ जीते हैं. रियान के कार कलेक्शन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 23 साल के इस खिलाड़ी के पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं. इसमें मर्सडीज बेन्ज़, BMW और ऑडी शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास लैंड रोवर और रेंज रोवर SUVs भी हैं.

रियान पराग के माता-पिता भी रहे हैं एथलीट

रियान पराग स्पोर्ट्स ओरिएंटेज फैमिली से आते हैं. उनके पिता का नाम पराग दास है, जो असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे. उनकी मां का नाम मिठु बरुआ है, जो नेशनल लेवल की स्विमर रही हैं, इसलिए बचपन से ही रियान पराग को घर का रुझान खेल के प्रति काफी अधिक था और छोटी उम्र में ही उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना देख लिया था.

Riyan Parag Net Worth

आईपीएल में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले रियान पराग की नेट वर्थ की बात करें, तो इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पराग 15 करोड़ रुपये के मालिक हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: रियान पराग ने 6 गेंद पर जड़ दिए 6 छक्के, आईपीएल में पहली बार हुआ ये कारनामा

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल में रियान पराग से पहले 4 बल्लेबाज कर चुके हैं छक्कों की बरसात, लिस्ट में बड़े-बड़े नाम शामिल

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'RCB नहीं जीती तो मैं अपनी बीवी को तलाक दे दूंगा', आरसीबी को खुला चैलेंज

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ड्रीम11 में 4 करोड़ जीतने वाले मंगल सरोज ने वायरल वीडियो में बताया, कैसे बनाई थी अपनी विनिंग टीम

IPL 2025 ipl indian premier league Indian Premier League 2025 ipl-news-in-hindi ipl updates in hindi आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025
      
Advertisment