/newsnation/media/media_files/2024/12/25/MeKoIhJUtM8G6JoAxIif.jpg)
IPL 2025 से पहले नए अवतार में नजर आए एमएस धोनी (Social Media)
IPL 2025: आईपीएल 2025 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन भी सबके चहेते एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे, लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी किसी और अवतार में दिखाई दिए हैं. दरअसल आज क्रिसमस डे के मौके पर एमएस धोनी सांता क्लॉज बन गए. अब सोशल मीडिया पर धोनी का सांता क्लॉज अवतार खूब वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस को अपने चहेते क्रिकेटर का सांता क्लॉज अवतार खूब पंसद आ रहा है.
माही, साक्षी और जीवा संग नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति सेनन
एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एमएस धोनी सांता क्लॉज अवतार में दिखाई दे रहे हैं. इसमें धोनी अपनी वाइफ साक्षी के अलावा बेटी जीवा और बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा और भी खास दोस्त दिखाई दे रहे हैं. MS dhoni का ये सांता क्लॉज वाला अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Kriti Sanon with Santa MS Dhoni during the Christmas celebration 🌲 pic.twitter.com/uXKXdEcif7
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 25, 2024
IPL 2025 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
IPL 2025 से पहले सीएसके ने एमएस धोनी को बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन किया है. अब धोनी 43 साल के हो चुके हैं. धोनी आईपीएल 2025 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे. हालांकि वो फिर भी गेंदबाजों पर भावी होते नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: LSG के लिए खेलेंगे दिल्ली के 3 धमाकेदार खिलाड़ी, पल भर में बदल देते हैं मैच का रुख
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 'KGF' की जगह RCB के लिए इस बार 'VRP' मचाएगी तबाही, दिला सकती है पहली ट्रॉफी
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 5 दिनों में ठोक दिया दूसरा डबल सेंचुरी, 18 छक्कों से पूरा किया शतक, DC के खिलाड़ी का तहलका