IPL 2025: कप्तान हार्दिक पांड्या पहले मैच में होंगे बैन, ये 2 खिलाड़ी संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस की कमान

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में मुंबई इंडियंस के पास 2 कप्तानी के विकल्प होंगे.

author-image
Roshni Singh
New Update
Mumbai Indians IPL 2025

Photograph: (Social Media)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने एक मजबूत टीम तैयार की है. हालांकि IPL 2025 के अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगेगा. दरअसल कप्तान हार्दिक पांड्या पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि पिछले सीजन स्लो ओवर रेट की वजह से BCCI ने उनपर एक मैच का बैन लगाया है. ऐसे में 2 ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुंबई इंडियंस के पहले मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

Advertisment

सूर्यकुमार यादव

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया. सूर्या मुंबई इंडियंस का एक अहम खिलाड़ी हैं. वहीं वो टीम इंडिया के टी20 के कप्तान भी हैं. इसके अलावा सूर्या पहले एक मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी कर चुके हैं. ऐसे में सूर्या भी Mumbai Indians की कप्तानी संभाल सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह भी एक विकल्प हैं. बुमराह कई मौके पर टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं. रिपोर्ट्स की माने तो चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह को टीम इंडिया के उपकप्तान बनाने पर BCCI विचार कर रही है. हालांकि अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बुमराह ने कभी आईपीएल में कप्तानी नहीं की है. अब देखने वाली बात होगी कि IPL 2025 के मुंबई इंडियंस के पहले मैच में कौन कप्तानी करता है.

इस वजह से हार्दिक को किया गया बैन

IPL 2024 के अपने आखिरी लीग मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपर जाइटंस के खिलाफ के खिलाफ निर्धारित समय में ओवर डालने में नाकाम रही थी. इससे पहले भी 2 मैच में स्लो ओलर रेट की वजह से कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्नामा लगाया था, लेकिन फिर LSG के खिलाफ तीसरे मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से हार्दिक को अगले मैच के लिए बैन कर दिया गया, चुकी पिछले सीजन Mumbai Indiand की ये आखिरी मैच थी, इसलिए अब IPL 2025 के पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे.

यह भी पढ़ें:  IPL 2025 से पहले SRH के खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, ODI वर्ल्ड कप में जड़ चुका है दोहरा शतक

यह भी पढ़ें:  Champions Trophy 2025 से पहले PCB ने बदले वेन्यू, समय पर लाहौर-कराची स्टेडियम के रिनोवेशन की चिंता को किया दूर

यह भी पढ़ें:   IPL 2025: रोहित और कोहली पर भारी गब्बर, IPL 2025 में भी दोनों नहीं तोड़ पाएंगे शिखर धवन का ये रिकॉर्ड

SURYAKUMAR YADAV mi jasprit bumrah hardik pandya IPL 2025 ipl-news-in-hindi mumbai-indians
      
Advertisment