/newsnation/media/media_files/2025/01/02/5L1rrypi9pczjuy8lA9R.jpg)
IPL Records: आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर 1 Photograph: (Social Media)
IPL Records: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग है, जहां हर साल चौकों-छक्कों की बरसात होती है। इस लीग में कई खिलाड़ियों ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल है. आइए जानते हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 खिलाड़ियों के बारे में।
1. क्रिस गेल (175*(66 गेंद)
जब भी आईपीएल में तेज बल्लेबाजी की बात होती है, तो क्रिस गेल का नाम सबसे पहले आता है। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक बनाया था। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए और 175* रन बनाकर नॉटआउट रहे। यह आईपीएल का सबसे तेज शतक और सबसे बड़ी पारी है।
2. यूसुफ पठान 100(37 गेंद)
भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ा था। यह आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज शतक है। उनकी इस पारी ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया था।
3. डेविड मिलर 101*(38 गेंद)
साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने 2013 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में शतक बनाया था। डेविड मिलर ने अपनी इस पारी से अकेले दम पर मैच जिताया था
4. ट्रेविस हेड 102(39 गेंद)
IPL 2024 में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 39 गेंदों में शतक जड़ा।ट्रेविस हेड की इस पारी में मैदान के चारों तरफ दमदार शॉट्स देखने को मिले थे.
5. विल जैक्स 100*(41 गेंद)
IPL 2024 में इंग्लैंड के विल जैक्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदों में शतक ठोक दिया था। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के भी लगाए थे.
6. एडम गिलक्रिस्ट 109*(42 गेंद)
आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में ही ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 गेंदों में शतक बनाया था। उनकी इस पारी ने दिखा दिया कि वह न केवल शानदार विकेटकीपर हैं, बल्कि एक खतरनाक बल्लेबाज भी हैं।
7. एबी डिविलियर्स 129*(43 गेंद)
दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, जिन्हें मिस्टर 360 के नाम से जाना जाता है, ने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 43 गेंदों में शतक बनाया था।
ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: अक्सर बचपन में क्यों लौट जाते हैं जसप्रीत बुमराह? वजह आपको भी कर देगी इमोशनल
ये भी पढ़ें- Rohit Sharma: गौतम गंभीर की वजह से रोहित शर्मा के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दोनों के रिश्ते हुए खराब
ये भी पढ़ें- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने किया नजरअंदाज, अब BBL में तबाही मचा रहा ये खिलाड़ी