एक शतक और विराट कोहली बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को छोड़ेंगे पीछे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट 17 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा जो पिंक बॉल टेस्ट होगा. विराट कोहली इस टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे जबकि घर लौटने से पहले विराट कोहली के पास मौका है कि वो एक बड़ा कीर्तिमान बना सके.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट 17 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा जो पिंक बॉल टेस्ट होगा. विराट कोहली इस टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे जबकि घर लौटने से पहले विराट कोहली के पास मौका है कि वो एक बड़ा कीर्तिमान बना सके.

author-image
Ankit Pramod
New Update
Virat Kohli

विराट कोहली( Photo Credit : फाइल फोटो)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट 17 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा जो पिंक बॉल टेस्ट होगा. विराट कोहली इस टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे जबकि घर लौटने से पहले विराट कोहली के पास मौका है कि वो एक बड़ा कीर्तिमान बना सके. विराट कोहली अगर डे नाइट टेस्ट की दोनों पारी में से अगर एक भी शतक लगा देते हैं तो उनके नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.

Advertisment

ये भी पढ़ें: इस टीम के साथ क्रिकेट में वापसी करेंगे सुरेश रैना, खुद दी जानकारी

एडिलेड टेस्ट में विराट कोहली के पास रिकॉर्ड तोड़ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और सबसे सफल कप्तान रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है. जैसा कि साफ है कि पहले टेस्ट के बाद बाकी तीन टेस्ट मैच में विराट कोहली नहीं होंगे, इस लिहाज से कोहली भी इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छी पारी के साथ अंत करना पसंद करेंगे.

ये भी पढ़ें: Ind Vs Aus: टीम इंडिया के लिए Good News, ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ खिलाड़ी हुआ चोटिल

दरअसल, रिकी पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 41 शतक बनाए थे जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अभी तक बतौर कप्तान 41 सेंचुरी अपने नाम कर चुके हैं और एक शतक इस आंकड़े को बढ़ाकर 42 कर देगा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने 77 टेस्ट में कमांड संभाली और 19 शतक लगाए जबकि वनडे में पॉन्टिंग ने 220 मैच में कप्तान की और 22 शतक ठोके. यानी पॉन्टिंग ने कुल 297 मैच में ऑस्ट्रेलिया की बागडोर को संभाला और 41 शतक अपने नाम किए. दूसरी ओर विराट कोहली ने अभी तक 55 टेस्ट में कप्तानी की है और बतौर कप्तान उन्होंने 20 शतक लगाए हैं. वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने बतौर कप्तान 92 मैच खेले हैं और 21 शतक लगाए हैं. टेस्ट और वनडे को जोड़ा जाए तो विराट के खाते में 147 मुकाबलों में 41 शतक है और रिकी पॉन्टिंग के रिकॉर्ड की बराबर है. 

ये भी पढ़ें: Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सताया हार का डर, इस भारतीय खिलाड़ी को बताया खतरा

टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो कोहली अभी तक 86 मैच खेल चुके हैं जिसमें 27 शतक की मदद से 7240 रन बना चुके हैं जिसमें उनका औसत 53.62 का रहा है. रिकी पॉन्टिंग ने अपने टेस्ट करियर में 168 मैच खेल और 51.85 की औसत से 13378 रन बनाए जिसमें 41 शतक शामिल है. वहीं अगर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आंकड़े को देखे तो विराट कोहली ने 19 मैच खेले हैं और सात शतक के साथ 1604 रन मारे. रिकी पॉन्टिंग ने इस ट्रॉफी में 29 मैच खेले हैं और 8 शतक के साथ 2555 रन अपने खाते में जोड़े हैं. अगर एडिलेड में विराट कोहली के बल्ले से एक शतक लगता है तो वो विराट कोहली, रिकी पॉन्टिंग से आगे निकल जाएंगे जबकि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनकी बराबरी कर लेंगे.

Source : Sports Desk

ind vs aus
Advertisment