IND vs NZ Final: इस गेंदबाज ने भारतीय टीम को दिया बड़ा झटका, एक ही ओवर में तीन-तीन धुरंधरों को किया ढेर

IND vs NZ Final: T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के गेंदबाज जिमी नीशम ने भारतीय टीम के तीन-तीन धुरंधरों को ढेर कर दिया. खास बात है कि उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके हैं.

IND vs NZ Final: T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के गेंदबाज जिमी नीशम ने भारतीय टीम के तीन-तीन धुरंधरों को ढेर कर दिया. खास बात है कि उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके हैं.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
India Vs Zimbabwe t20 Final three wickets in 16th over James Neesham Samson iShan and Surya Out

Ishan, Sanju and Surya (X@BCCI)

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत को एक ही ओवर में तीन झटके लगे हैं. न्यूजीलैंड के जिमी नीशाम ने अपने 16वें ओवर में भारतीय टीम के तीन धुरंधरों को ढेर कर दिया. उन्होंने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को, पांचवीं गेंद पर ईशान किशन को तो छठी गेंद पर कप्तान सूर्या को आउट किया.

Advertisment

89 रन बनाकर आउट हुए संजू

जिमी नीशम के 16वें ओवर में तीन विकेट गंवाने के बावजूद सिर्फ 1 रन मिला, जिस वजह से 16वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 204 रन हो गया. 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन 46 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हो गए. संजू फुल-टॉस गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी कोल मैकॉन्ची ने अपनी टॉप लेवल रनिंग से उनका कैच पकड़ लिया.

देखें पल-पल के लाइव अपडेट्स- IND vs NZ Final LIVE UPDATES: अभिषेक-संजू-ईशान के बाद शिवम ने की आतिशबाजी, भारत ने फाइनल में जड़े 255 रन

54 रन बनाकर ईशान हुए आउट

नीशाम की पांचवीं बॉल पर ईशान आउट हो गए. तब तक ईशान ने 25 बॉल पर 54 रन बनाए थे. मार्क चापमैन ने लॉन्ग-ऑन पर उनका कैच लिया और उन्हें पवेलियन लौटने के लिए मजबूर कर दिया. ओवर की आखिरी गेंद थी, सूर्यकुमार यादव मैदान पर थे. नीशाम ने गेंद फेंकी, सूर्या के डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग पर रचिन रवींद्र ने शानदार कैच पकड़ लिया और सूर्यकुमार को पवेलियन भेज दिया.

वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा-संजू और ईशान के बाद दुबे का धमाल, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रनों का विशाल लक्ष्य

इंडिया ने दिया 256 रनों का टार्गेट 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच जारी है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टार्गेट दिया है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवा के और 19 चौके-18 छक्के के दम पर 255 रन बनाए. खास बात है कि ये टी20 वर्ल्डकप के फाइनल का सबसे बड़ा टोटल है. पिछला रिकॉर्ड 176 रन का है.

वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- IND VS NZ: पावरप्ले में ही भारत ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- IND vs NZ Final Record Updates: टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

IND vs NZ Final
Advertisment