IND vs NZ Final Record Highlights: टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला जीत भारत ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

IND vs NZ Final Record Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इतिहास रचने के करीब है. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतकर भारत तीसरी बार यह खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन सकता है.

IND vs NZ Final Record Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इतिहास रचने के करीब है. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतकर भारत तीसरी बार यह खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन सकता है.

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
T20-final

IND vs NZ Final Record Highlights: आज (8 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. ये खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है. बता दें कि टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीतने के लिए मैदान में उतरेगी जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतने की उम्मीद से उतरेगी.

Advertisment

बनेंगे ये रिकॉर्ड्स

भारतीय क्रिकेट टीम एक और बड़ा इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है. पिछले करीब सवा दो साल में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है. इनमें से दो बार भारत ने जीत हासिल की, जबकि दो बार टीम को हार का सामना करना पड़ा. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भी ट्रॉफी अपने नाम की थी. वहीं जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी.

दिलचस्प रिकॉर्ड

भारतीय फैंस के लिए एक दिलचस्प रिकॉर्ड यह भी है कि गौतम गंभीर अपने करियर में बतौर खिलाड़ी या किसी भी भूमिका में आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल नहीं हारे हैं. अब अहमदाबाद में भारत के पास न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है. अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो वह तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. हालांकि यह मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि बड़े टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ काफी मजबूत रहा है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंट

  • Mar 08, 2026 23:40 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए भारतीय खिलाड़ी

    2014:- विराट कोहली
    2016:- विराट कोहली
    2024:- जसप्रीत बुमराह
    2026:- संजू सैमसन



  • Mar 08, 2026 23:39 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC में किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ा जीत का अंतर

    107 रन - WI vs ZIM, मुंबई WS, 2026
    104 रन - SA vs BAN, सिडनी, 2022
    104 रन - WI vs AFG, ग्रोस आइलेट, 2024
    96 रन - IND vs NZ, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
    90 रन - IND vs ENG, कोलंबो RPS, 2012



  • Mar 08, 2026 23:37 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20Is में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत वाले कप्तान

    80.77% - सूर्यकुमार यादव (M: 52, W: 42, L: 8, NR: 2)
    80.65% - रोहित शर्मा (M: 62, W: 50, L: 12)
    78.38% - सरफ़राज़ अहमद (M: 37, W: 29, L: 8)
    69.23% - मिशेल मार्श (M: 39, W: 27, L: 9, NR: 3)
    66.67% - ग्रीम स्मिथ (M: 27, W: 18, L: 9)



  • Mar 08, 2026 22:17 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    383 रन - साहिबजादा फरहान 2026 में
    326 रन - टिम सीफर्ट 2026 में
    321 रन - संजू सैमसन 2026 में
    319 रन - विराट कोहली 2014 में
    317 रन - तिलकरत्ने दिलशान 2009 में
    317 रन - ईशान किशन 2026 में



  • Mar 08, 2026 21:52 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC में एक टीम इनिंग में सबसे ज्यादा बाउंड्री

    41 - SL vs KEN, जोहान्सबर्ग, 2007
    37 - IND vs ENG, मुंबई WS, 2026 सेमीफाइनल
    37 - IND vs NZ, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
    36 - ENG vs IND, मुंबई WS, 2026 सेमीफाइनल



  • Mar 08, 2026 21:37 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

    19 छक्के - NED vs IRE, सिलहट, 2014
    19 छक्के - WI vs ZIM, मुंबई WS, 2026
    19 छक्के - IND vs ENG, मुंबई WS, 2026 SF
    18 छक्के - IND vs NZ, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
    17 छक्के - IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
    16 छक्के - AUS vs IND, ब्रिजटाउन, 2010



  • Mar 08, 2026 21:12 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC में सबसे ज्यादा टीम टोटल

    260/6 - SL vs KEN, जोहान्सबर्ग, 2007
    256/4 - IND vs ZIM, चेन्नई, 2026
    255/5 - IND vs NZ, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
    254/6 - WI vs ZIM, मुंबई WS, 2026
    253/7 - IND vs ENG, मुंबई WS, 2026 सेमीफाइनल
    246/7 - ENG vs IND, मुंबई WS, 2026 सेमीफाइनल



  • Mar 08, 2026 21:04 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: पुरुषों के T20 में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर

    IND vs NZ Final Record Updates: ये हैं पुरुषों के T20 में सबसे ज्यादा बार 250 से अधिक स्कोर बनाने वाली टीमें-
    7 - इंडिया
    5 - SRH (Sun Risers Hyderabad)
    3 - वेस्ट इंडीज
    3 - जिम्बाब्वे
    3 - सरे



  • Mar 08, 2026 20:47 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: जिमी नीशम की घातक गेंदबाजी

    IND vs NZ Final Record Updates: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में तीन बड़े विकेट झटके. उन्होंने पहले संजू सैमसन फिर ईशान किशन और इसके बाद सूर्यकुमार यादव को आउट किया. उनके इस ओवर ने मैच का पूरा रुख बदल दिया.



  • Mar 08, 2026 20:27 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार, किसी टीम की इनिंग में टॉप तीन में से हर एक बल्लेबाज ने 50 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टॉप तीन बल्लेबाजों ने ये रिकॉर्ड कायम किया है. बता दें कि पहले ओपनर अभिषेक शर्मा ने 52 रन (21 गेंद), फिर संजू सैमसन ने 89 रन (46 गेंद) और ईशान किशन ने 54 रन (25 गेंद) की पारी खेली.



  • Mar 08, 2026 20:20 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: लॉकी फर्ग्यूसन के नाम दर्ज हुआ ये खराब रिकॉर्ड

    IND vs NZ Final Record Updates:लॉकी फर्ग्यूसन ने पहले ही 48 रन दे दिए हैं, जो किसी T20 WC में अपने स्पेल के पहले दो ओवर में किसी बॉलर द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं, और इससे पहले उन्होंने शिवम दुबे के 1/46 रन को पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने इस कॉम्पिटिशन में पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ रन दिए थे.



  • Mar 08, 2026 20:17 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC के सेमीफाइनल और फाइनल में 50+ रन बनाने बल्लेबाज

    IND vs NZ Final Record Updates: ये हैं T20 वर्ल्ड कप एडिशन के सेमीफाइनल और फाइनल में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-

    • 2009 में शाहिद अफरीदी
    • 2014 में विराट कोहली
    • 2026 में संजू सैमसन



  • Mar 08, 2026 20:10 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: ये हैं T20 WC में सबसे ज्यादा लगातार 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC में सबसे ज्यादा लगातार 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो इसमें-

    3 - महेला जयवर्धने (2010)
    3 - विराट कोहली (2016-2021)
    3 - बाबर आजम (2021)
    3 - केएल राहुल (2021)
    3 - कुसल मेंडिस (2026)
    3 - साहिबजादा फरहान (2026)
    3 - संजू सैमसन (2026)



  • Mar 08, 2026 20:04 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: 10 ओवर के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भारत ने बनाया

    IND vs NZ Final Record Updates: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 127 रन बनाए. बता दें कि यह T20 WC में 10 ओवर के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले 2014 में सिलहट में नीदरलैंड बनाम आयरलैंड ने 132/3 का स्कोर बनाया था.



  • Mar 08, 2026 19:55 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: भारत ने T20 WC नॉकआउट में बनाया सबसे तेज टीम 100s

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC नॉकआउट में बनाया सबसे तेज टीम 100s

    7.2 ओवर - IND vs NZ, अहमदाबाद, 2026
    7.5 ओवर - NZ vs SA, कोलकाता, 2026
    8.1 ओवर - ENG vs IND, मुंबई WS, 2026
    8.3 ओवर - IND vs ENG, मुंबई WS, 2026



  • Mar 08, 2026 19:49 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: ये हैं टी-20 विश्व कप के पावरप्ले में बने सबसे बड़े स्कोर

    IND vs NZ Final Record Updates: टी20 विश्व कप में उच्चतम पावरप्ले स्कोर


    92/0 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
    92/1 - वेस्ट इंडीज बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2024
    91/1 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
    89/3 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016
    86/1 - भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026



  • Mar 08, 2026 19:45 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: टीम इंडिया ने पावरप्ले में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

    IND vs NZ Final Record Updates: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने गजब की शुरुआत की. ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर चौके-छक्कों की बारिश की और पावरप्ले के 6 ओवरों में ही 92 रन बना दिए, जो टी-20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है.



  • Mar 08, 2026 19:41 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: T20 WC फाइनल में सबसे महंगे ओवर

    IND vs NZ Final Record Updates:T20 WC फाइनल में सबसे महंगे ओवर इन गेंदबाजों ने डाले हैं.

    24 - बेन स्टोक्स (ENG) बनाम WI, कोलकाता, 2016 (4 बॉल)
    24 - अक्षर पटेल (IND) बनाम SA, ब्रिजटाउन, 2024
    24 - लॉकी फर्ग्यूसन (NZ) बनाम IND, अहमदाबाद, 2026



  • Mar 08, 2026 19:35 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: टी20 फाइनल में बना सर्वाधिक ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड

    IND vs NZ Final Record Updates: पुरुषों के T20 WC फाइनल में पहली 50 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी (अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच) हुई है. इससे पहले सबसे ज्यादा- 2009 में लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ कामरान अकमल और शाहजैब हसन के बीच 48 रन की साझेदारी थी.



  • Mar 08, 2026 19:23 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: भारत के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

    IND vs NZ Final Record Updates: आपको बता दें कि 2016 से अब तक हुए 14 टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में से 11 (सेमीफाइनल और फाइनल) लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. पहले बैटिंग करने वाली टीम की तीनों जीत भारत ने ही हासिल की हैं.



  • Mar 08, 2026 19:15 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: ICC टूर्नामेंट में छाई टीम इंडिया

    IND vs NZ Final Record Updates: भारतीय क्रिकेट टीम एक और बड़ा इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है. पिछले करीब सवा दो साल में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है. इनमें से दो बार भारत ने जीत हासिल की, जबकि दो बार टीम को हार का सामना करना पड़ा. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भी ट्रॉफी अपने नाम की थी. वहीं जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी.



  • Mar 08, 2026 19:10 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: गौतम गंभीर के नाम है ये दिलचस्प रिकॉर्ड

    IND vs NZ Final Record Updates: एक दिलचस्प रिकॉर्ड यह भी है कि गौतम गंभीर अपने करियर में बतौर खिलाड़ी या किसी भी भूमिका में आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल नहीं हारे हैं.



  • Mar 08, 2026 19:06 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: भारत बन सकती है 3 बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम

    IND vs NZ Final Record Updates: अहमदाबाद में भारत के पास न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है. अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो वह तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.



  • Mar 08, 2026 19:01 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

    IND vs NZ Final Record Updates: न्यूजीलैंड की टीम में फिन एलन, टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी हैं.



  • Mar 08, 2026 19:00 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: भारत की प्लेइंग इलेवन

    IND vs NZ Final Record Updates: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग-XI में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है. 



  • Mar 08, 2026 18:57 IST

    IND vs NZ Final Record Updates: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच शुरू

    IND vs NZ Final RecordUpdates: आज (8 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. ये खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है. बता दें कि टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीतने के लिए मैदान में उतरेगी जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतने की उम्मीद से उतरेगी.



Sports News T20 World Cup
Advertisment