/newsnation/media/media_files/2026/03/08/ipl-2026-2026-03-08-18-10-37.jpg)
IPL 2026 Photograph: (AFP)
IPL 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. कुछ ही देर में फाइनल मैच शुरू हो जाएगा. इसी बीच आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. हालांकि पूरे शेड्यूल का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से आईपीएल में देरी हो रही है.
इस वजह से आईपीएल के पूरे शेड्यूल के ऐलान में हो रही देरी
कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर आईपीएल के कार्यक्रम की ऐलान में देरी हो रही है. दरअसल जिन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा अब तक नहीं हुई है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता केकेआर की होम ग्राउंड है. वहीं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई सीएसके का घरेलू मैदान है. जबकि असम का गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है. अब आईपीएल के प्रसारणकर्ता ने तारीख का ऐलान कर दिया है कि 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, लेकिन पूरे शेड्यूल का ऐलान होना अभी बाकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 बार में आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा.
🚨 Announcement 🚨
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
Get ready! #TATAIPL2026 is all set to start from the 28th of MARCH! pic.twitter.com/RF4Ixvo1J5
कहां आयोजित होगा फाइनल 20026 का ओपनिंग सेरेमनी
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने कुछ दिन पहले ही बताया कि आईपीएल 2026 का ओपनिंग सेरेमनी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, क्योंकि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था. आईपीएल नियम के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछली बार की चैंपियन है, तो पहला मैच भी बेंगलुरु में खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में आरसीबी अपना 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. जबकि 2 होम मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी.
Defending IPL champions Royal Challengers Bengaluru are all set to return to the M. Chinnaswamy Stadium, with five of their home games confirmed to take place in Bengaluru this season. The remaining two home matches of their IPL 2026 campaign will be staged at the Shaheed Veer… pic.twitter.com/5K2XE0A6YV
— ANI (@ANI) March 3, 2026
यह भी पढ़ें: IND VS NZ: काली मिट्टी VS लाल मिट्टी की पिच में क्या होता है अंतर? कम ही लोगों को पता है अंतर...
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us