IND VS NZ: पावरप्ले में ही भारत ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

IND VS NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. आइए जानते हैं पावर प्ले में क्या-क्या हुआ.

IND VS NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. आइए जानते हैं पावर प्ले में क्या-क्या हुआ.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS NZ power play update

संजू सैमसन अभिषेक शर्मा Photograph: (Image Source: X/BCCI)

IND VS NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाीजी करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने छक्के-चौकों की झड़ी लगा दी. टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा पावर प्ले स्कोर बना दिया है. हैरानी की बात ये है कि कीवी गेंदबाजों ने पावर प्ले में एक के बाद एक मिलाकर कुल 8 वाइड गेंदें फेंकी, जिससे भारत को मुफ्त के 8 रन मिल गए. 

Advertisment

भारत ने पावर प्ले में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने गजब की शुरुआत की है. ओपनिंग करने आए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर चौके-छक्कों की बारिश की और पावर प्ले के 6 ओवरों में ही 92 रन बना लिए. जी हां, भारत ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 92 रनों का पावर प्ले बना दिया, जो टी-20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा पावर प्ले स्कोर है.

अभिषेक और संजू ने कूटे रन

संजू सैमसन ने पावर प्ले में 22 गेंदों पर 38 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.73 का रहा. अभिषेक शर्मा ने पावर प्ले में चौके छक्कों की बारिश करते हुए 18 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने पावर प्ले में19 गेंदों पर 51 रन बनाए.

इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 247 रनों का रहा. आपको बता दें, अभिषेक शर्मा टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

न्यूजीलैंड ने मुफ्त में दिए 8 रन

पावर प्ले में न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में नजर आए और उन्होंने कुल 8 वाइड गेंद फेंकी, जिससे भारत को मुफ्त के 8 रन मिल गए. कीवी टीम ने तीसरे ओवर में एक, चौथे ओवर में 3, पांचवें ओवर में 4 वाइड गेंदें फेंकी.

ये हैं टी-20 विश्व कप के पावर प्ले में बने सबसे बड़े स्कोर

क्रमपावरप्ले स्कोरमैचस्थानवर्ष / चरण
192/0India national cricket team बनाम New Zealand national cricket teamअहमदाबाद2026 (फाइनल)
292/1West Indies cricket team बनाम Afghanistan national cricket teamब्रिजटाउन2024
391/1Netherlands national cricket team बनाम Ireland cricket teamसिलहट2014
489/3England cricket team बनाम South Africa national cricket teamमुंबई2016
586/1India national cricket team बनाम Namibia national cricket teamदिल्ली2026

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final LIVE UPDATES: भारत-न्यूजीलैंड लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

ind-vs-nz
Advertisment