/newsnation/media/media_files/2026/03/08/ind-vs-nz-final-live-updates-2026-03-08-08-49-44.jpeg)
IND vs NZ Final LIVE UPDATES
IND vs NZ Final LIVE UPDATES: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ये दोनों टीमों ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगी. टीम इंडिया अपने घर पर मुकाबला खेल रही है, तो वहीं न्यूजीलैंड पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना चाहेगी. इस मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए हम आपके लिए फाइनल मुकाबले की लाइव अपडेट्स लेकर आए हैं. इस मैच की पल-पल की अपडेट के लिए आप हमारे यानी News Nation के इस लाइव पेज के साथ बने रहिए..
- Mar 08, 2026 10:43 IST
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : महाकालेश्वर मंदिर में भारत की जीत की प्रार्थना
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज शाम अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के लिए महाकालेश्वर मंदिर में प्रार्थना की गई.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Prayers were offered at the Mahakaleshwar temple today for India's victory over New Zealand in the #ICCT20WorldCup final match in Ahmedabad this evening. pic.twitter.com/qm9pnzJ8tD
— ANI (@ANI) March 8, 2026 - Mar 08, 2026 10:20 IST
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : गुजरात में जमकर बिक रहीं टीम इंडिया की टी-शर्ट
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : गुजरात में टीम इंडिया की टी-शर्ट खूब बिक रही है. अहमदाबाद में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच होने वाला है. ऐसे में देश और दुनिया भर से आए फैंस टीम इंडिया की टी-शर्ट खरीद रहे हैं.
VIDEO | Gujarat: Fans from across the country throng Ahmedabad ahead of T20 World Cup 2026 final match between India and New Zealand.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 8, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DUa9Yat2nE - Mar 08, 2026 10:01 IST
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : जया किशोरी को टीम इंडिया पर भरोसा
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : आज भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने कहा, 'मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत जीते... हमारे खिलाड़ी सबसे अच्छे हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे जीतेंगे. हम हमेशा अपनी टीम के साथ खड़े हैं, चाहे कुछ भी हो... संजू सेनसन बहुत अच्छा खेल रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि हर खिलाड़ी अपना बेस्ट देगा'.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On the #ICCT20WorldCup final match between India and New Zealand today, Spiritual orator Jaya Kishori says, "I pray to God that India wins... Our players are the best, and I hope they win. We are always standing with our team, no matter what... Sanju… pic.twitter.com/wWVUA888Dx
— ANI (@ANI) March 8, 2026 - Mar 08, 2026 09:47 IST
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : क्लोजिंग सेरेमनी में ये सितारे बिखेरेंगे जलवा
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन के साथ म्यूजिक आइकॉन सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी अपना जलवा बिखेरेंगे.
🎤 The stage keeps getting bigger!
— ICC (@ICC) March 7, 2026
Joining Global Superstar Ricky Martin at the Closing Ceremony before the #T20WorldCup Final are music icons Sukhbir and Falguni Pathak!
Get ready for global hits and desi anthems as these legendary artists light up the biggest night in cricket.… pic.twitter.com/8kMK7yg31b - Mar 08, 2026 09:26 IST
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : धोनी फाइनल देखने पहुंचे अहमदाबाद
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. वो आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल देखने पहुंचे हैं. जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. उनका एयरपोर्ट का वीडियो भी सामने आया है.
#WATCH | Gujarat | Former Captain of the Indian Cricket Team Mahendra Singh Dhoni arrives at Ahmedabad
— ANI (@ANI) March 8, 2026
ICC Men's T20 World Cup 2026 final between India and New Zealand, to be played today at the Narendra Modi Stadium. pic.twitter.com/5Q6gNuIcsQ - Mar 08, 2026 09:10 IST
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : फैंस ने बनारस में किया हवन
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : भारत और न्यूजीलैंड फाइनल में टीम इंडिया के ट्रॉफी उठाने के लिए बनारस में भी हवन कर फैंस द्वारा पूजा अर्चना की गई.
#WATCH | UP: Special prayers being offered in Varanasi for the Indian cricket team's victory in the #ICCT20WorldCup2026 finals against New Zealand. pic.twitter.com/ugxm1geVcs
— ANI (@ANI) March 8, 2026 - Mar 08, 2026 08:57 IST
IND vs NZ Final LIVE UPDATES : भारत की जीत के लिए फैंस ने की दुआ
IND vs NZ Final LIVE UPDATES: भारतीय क्रिके टीम की जीत के लिए फैंस देश भर में दुआ कर रहे हैं. इसी बीच यूपी के कानपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फोटो के साथ हवन कर पूरा कर रहे हैं. वो टीम इंडिया के चैंपियन बनने की कमना कर रहे हैं.
#WATCH | UP: Special prayers being offered in Kanpur for the Indian cricket team's victory in the #ICCT20WorldCup2026 finals against New Zealand. pic.twitter.com/m5ea7Ed88t
— ANI (@ANI) March 8, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us