IND vs NZ: अभिषेक शर्मा-संजू और ईशान के बाद दुबे का धमाल, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रनों का विशाल लक्ष्य

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य दिया है. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे ने भी धमाल मचाया.

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य दिया है. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे ने भी धमाल मचाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sanju Samson Abhishek Sharma

Sanju Samson Abhishek Sharma Photograph: (BCCI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. भारत ने 5 विकेट पर 255 रनों का सि स्कोर खड़ा किया है. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेली. जबकि ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए.

Advertisment

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने किया. दोनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच 98 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर 21 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर अभिषेक आउट हुए. उन्हें रचिन रवींद्र ने पवेलियन भेजा.

संजू सैमसन ने खेली 89 रनों की पारी

इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने पारी को संभाला और कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन फिर एक ही ओवर में जिमी नीशम में भारत को 3 झटके दिए. पहले उन्होंने संजू सैमसन को आउट किया. संजू एक बार फिर शतक से चूक गए. संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए.

ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

इसके बाद ईशान किशन 25 गेंदों पर 4 चौका और 4 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद हार्दिक 13 गेंद पर 18 रन बनाए. जबकि शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों पर 26 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:  IND VS NZ: पावरप्ले में ही भारत ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

ind-vs-nz
Advertisment