/newsnation/media/media_files/2026/02/07/vastu-tips-2026-02-07-13-32-45.jpg)
vastu tips Photograph: (SORA)
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास होने वाली घटनाएं कई बार हमारे जीवन में होने वाले बड़े बदलावों के बारे में बताती हैं. ये स्वभाविक घटनाएं इस बात का संकेत देती हैं कि जीवन में कोई प्रभाव होने वाला है. आने वाले समय में आपको कोई परिवर्तन देखना होगा. ये परिवर्तन शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं.
ये परिवर्तन शुभता का प्रतीक
कई बार ऐसी घटनाएं बिना पूर्व सूचनाओं के यह संदेश देती हैं कि जीवन में उन्नति, सुख, शांति, समृद्धि और शुभता आती है. वास्तु के अनुसार, जब ऐसी शुभ घटनाएं होती हैं तो उससे घर में सकारात्मक ऊर्जाएं आती हैं. ये परिस्थितियां न सिर्फ मानसिक शांति देती है बल्कि रुके कामों में तेजी आती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और प्रगति का मार्ग बनता है.
मंदिर की घंटी का आवाज आना
मंदिर की घंटियों की आवाज आना, शंख की ध्वनि सुनाई देना और दैवीय ऊर्जा को महसूस करना मन को शुद्ध करती है. वास्तु के अनुसार, ये ध्वनियां वातावरण को भी पवित्र करती हैं और नकारात्मक शक्तियों को दूर करती है. इसे शुभ समय आने का संकेत माना जाता है.
गाय और बछड़े दिखना
अगर किसी घर के सामने या आसपास प्रतिदिन गाय दिखाई देती है तो यह लक्ष्मी आगमन का संकेत होता है. गाय माता लक्ष्मी का स्वरूप होता है. इसलिए, यह अत्यंत सुभ संकेत होता है. गाय बछड़े को दूध पिलाती दिख जाए तो यह और भी ज्यादा शुभ होता है. इसे भविष्य में संतान सुख से जुड़ा संकेत भी माना जाता है. ऐसे समय गाय दिखने पर उसे घास या रोटी खिलानी चाहिए.
तोता या उल्लू का दिखना
वास्तु शास्त्रों के अनुसार, तोता शुभ समाचार लेकर आने वाला पक्षी होता है. घर या आसपास तोते को दिखाई देने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. वहीं, उल्लू धन की देवी लक्ष्मी का वाहन होता है. उल्लू का दिखना रुका हुआ धन वापिस मिलने का संकेत माना जाता है.
काली चींटियों का झुंड
घर के मुख्य द्वार पर काली चींटियां खाना ले जाती हुई दिख जाए तो उसे घर में धन आने का संकेत माना जाता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि जब हमें ऐसे शुभ संकेत मिलते हैं तो ईश्वर का धन्यवाद जरूर करना चाहिए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us