Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर बन रहा लक्ष्मी नारायण का शुभ संयोग, मेष समेत इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि आने वाली है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि इस साल इस पावन अवसर पर इन राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां.

Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि आने वाली है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि इस साल इस पावन अवसर पर इन राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Mahashivratri 2026 Rashifal

Mahashivratri 2026 Rashifal

Mahashivratri 2026 Rashifal: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है. इस साल भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शुक्रादित्य, बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि महाशिवरात्रि के शुभ पर्व से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो राशियां. 

Advertisment

महाशिवरात्रि से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन 

मेष राशि 

महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होने वाला है. इस दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है. धन के मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. करियर और व्यापार में भी खूब उन्नति होगी. नई नौकरी की चाह रखने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है. 

मकर राशि 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम बनेगा. पैसों को लेकर चल रहा कोई विवाद निपट सकता है. खर्चों में कमी आने से धन की बचत होगी. इसके अलावा, बैंक-बैलेंस बढ़ेगा. इस दौरान आप किसी अच्छी योजना पर निवेश कर सकते हैं. 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को भूमि, भवन से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी. व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा  करनी पड़ सकती है. यह यात्रा आपके भविष्य की दिशा तय करेगी. आप किसी ऐसे शख्स के संपर्क में आ सकते हैं जो करियर में आपको बहुत ऊंचा लेकर जा सकता है. 

कुंभ राशि 

इसके अलावा, कुंभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में जबरदस्त लाभ मिलने वाला है. व्यवसाय में मुनाफा बढ़ने के योग बनेंगे. नौकरपेशा जातकों की तकदीर भी संवरने वाली है. रुपया-पैसा आपकी तरफ चुम्बक की तरह खिंचा आएगा. साथ ही पढ़ाई-लिखाई करने वालों की किस्मत अच्छी होने वाली है. 

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi Vrat Katha: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़े ये व्रत कथा, जीवन की हर परेशानी से मिलेगी मुक्ति

Mahashivratri 2026 Mahashivratri
Advertisment