/newsnation/media/media_files/2026/02/13/mahashivratri-2026-shivlinga-2026-02-13-09-45-53.jpg)
mahashivratri 2026 shivlinga Photograph: (SORA)
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026 का पर्व 15 फरवरी को मनाया जा रहा है. ऐसे में कई लोग इस दिन पर घर में शिवलिंग स्थापित करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में शिवलिंग रखना भगवान शिव की उपस्थिति का प्रतीक होता है. इससे सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवाह बढ़ता है. परिवार में शांति और सामंजस्य बनता है. साथ ही महादेव की नियमित रूप से पूजा करने से मन स्थिर होता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है. हालांकि, शास्त्रों में शिवलिंग स्थापना से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं. चलिए जानते हैं, किस रंग का शिवलिंग घर रखना अधिक शुभ है और किस रंग के शिवलिंग पूजा के क्या लाभ हैं?
सफेद रंग का शिवलिंग
अगर आपको अपने घर में शांति, सुख और सौभाग्य चाहिए तो घर में सफेद रंग का स्फटिक का शिवलिंग स्थापित करें. घर में सकारात्मक वातावरण के लिए आपको इन्हें स्थापित करना चाहिए और नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए. सफेद शिवलिंग मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है. जो लोग ध्यान और साधना करते हैं उन्हें भी यह शिवलिंग रखना चाहिए.
काला शिवलिंग
काले रंग का शिवलिंग, जिसे नर्मदेश्वर शिवलिंग कहा जाता है. यह शिवलिंग नर्मदा नदी से प्राकृतिक रूप से प्राप्त होता है. इसे स्वयंभू स्वरूप का शिवलिंग भी कहा जाता है. काले शिवलिंग की पूजा करने से घर में धन और अनाज बढ़ता है. नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है. शनि दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भी आपको इस शिवलिंग को स्थापित करना चाहिए.
भूरा शिवलिंग
भूरे रंग का शिवलिंग खास पत्थरों से बनाया जाता है. शहद जैसे रंग के नर्मदेश्वर बाण शिवलिंग को लक्ष्मीस्वरूपी शिवलिंग माना जाता है. यह धन और समृद्धि से जुड़ा होता है. लोहे के बने शिवलिंग को स्थापित करने से साहस में वृद्धि होती है. ये संघर्षों को कम करता है और सफलता प्राप्त करने में मदद करता है. इस शिवलिंग को स्वच्छ स्थान पर स्थापित करना चाहिए.
स्थापना के लिए नियम
शिवलिंग स्थापित करने से पहले ध्यान रखें कि उसका आकार बहुत ज्यादा बड़ा न हो. शिवलिंग का आकार छोटा होना चाहिए. शिवलिंग के पूजा के नियमों का भी पालन करें. अगर नियमों को लेकर कोई असमंजस है तो पहले सही जानकारी प्राप्त करें और फिर विधि के साथ पूजन करें.
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: शिवरात्रि से पहले ऐसे सपने आना देता है बड़ा संकेत, जीवन में आने वाला है सकारात्मक बदलाव
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us