/newsnation/media/media_files/2026/02/13/mahashivratri-2026-swapna-shastra-2026-02-13-09-03-13.jpg)
mahashivratri 2026 swapna shastra Photograph: (PIXABAY)
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि से पहले यदि किसी व्यक्ति को भगवान शिव, शिवलिंग, गंगा जल, मंदिर, सफेद प्रकाश या सांप जैसे प्रतीकों से जुड़े सपने दिखाई दें, तो ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये ऐसे सपने हैं जो जीवन में सकारात्मक बदलाव, रुके हुए कार्यों की सिद्धि और मानसिक शांति प्रदान करते हैं. विशेष रूप से महाशिवरात्रि से ठीक पहले आने वाले ये स्वप्न इस बात की ओर इशारा होते हैं कि भोलेनाथ आप पर कृपा कर रहे हैं.
कब है शिवरात्रि?
हर साल फाल्गुन महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस साल 15 फरवरी 2026, रविवार के दिन महाशिवरात्रि पड़ रही है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाए तो जीवन में खुशियां भर जाती है. चलिए जानते हैं सपनों के बारे में.
सपने में शिवलिंग के दर्शन करना
सपने में शिवलिंग के दर्शन को अत्यतं पावन माना जाता है. कहते हैं कि ऐसा सपना देखने का अर्थ होता है कि भोलेनाथ आपसे प्रसन्न है और आपको आशीर्वाद देने आ रहे हैं. वे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाले हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे और जीवन की अड़चनें कम होंगी.
सपने में शिवलिंग पर अभिषेक देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में आपने खुद को शिवलिंग पर अभिषेक करते हुए देखा है तो यह शुभ संकेत है. यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगी है.
सपने में नंदी बैल का दिखना
नंदी महाराज महादेव के वाहन और प्रिय भक्त है. माना जाता है कि भक्त अगर विश्वास के साथ नंदी महाराज को अपनी मनोकामनाएं बताएं तो वह उसकी प्रार्थना को सीधे शिवजी तक पहुंचा देते हैं. सपने में नंदी महाराज को देखना भी इस बात का संकेत है कि आपकी मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है.
सपने में बेलपत्र दिखना
बेलपत्र भगवान शिव की प्रिय वस्तु है. अगर भक्त इस पत्ते को हथेलियों में थाम कर कुछ मांगता है तो उसे वह अवश्य मिलता है. अगर सपने में बेलपत्र दिखता है तो इसका मतलब होता है कि आपके पास अपार धन-दौलत और संपत्ति आने वाली है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने वाली है.
ये भी पढ़ें- Mahashivratri Vastu Upay 2026: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाया जल दूर करेगा घर का वास्तु दोष, जानें सही विधि
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us