logo-image

Sawan 2022 Mantra Jaap: सावन के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, ज्ञान में होगी वृद्धि और होगा स्वास्थ्य लाभ

सावन की पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों (Sawan 2022 puja mantra jaap) का जाप करना भी मंगलमय है. शिवजी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती है. तो, चलिए जानते हैं कि इस दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए. 

Updated on: 17 Jul 2022, 08:58 AM

नई दिल्ली:

सावन का महीना (sawan 2022) शिव भक्तों के लिए बेहद कल्याणकारी माना गया है. कहा जाता है कि जो भक्त सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करते हैं. भगवान भी उनकी हर मुराद पूरी करते हैं. इस महीने में भगवान शिव (sawan 2022 lord shiva puja) को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. ऐसे में अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो, उनके सभी नामों का जाप कर सकते हैं.

यह भी पढ़े : Sawan 2022 Morpankh Upay: सावन में मोरपंख के ये टोटके अपनाएं, नजरदोष और डर को दूर भगाएं

कहा जाता है कि शिव के नामों का जाप करने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही सावन की पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों (Sawan 2022 puja mantra) का जाप करना भी मंगलमय है. शिवजी के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती है. तो, चलिए जानते हैं कि इस दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए. 

यह भी पढ़े : Kanwar Yatra 2022: सावन में किस चीज से खुश होते हैं भोलेनाथ

सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र -

परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान शिव के इस मंत्र का जप करें. इस मंत्र का 101 बार जाप करने से सौभाग्य की प्राप्ति (sawan ke mantra ) होती है. 

ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

निरोगी जीवन के लिए मंत्र -

अच्छी सेहत के लिए भक्तों को महामृत्युंजय का जाप अवश्य करना चाहिए. माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से भक्तों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है. 

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।। 

यह भी पढ़े : Sawan 2022 Bhagwan Shiv, Devi Sati Aur Kankhal: देव सती ने कनखल में त्यागे थे अपने प्राण, आज भी इस कथा से जुड़े मौजूद हैं यहां निशान

ज्ञानवृद्धि के लिए मंत्र -

ज्ञानवृद्धि, यश और ऐश्वर्या के लिए नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करना लाभदायक होता है. 

ॐ ऐं नम: शिवाय।।

ॐ ह्रीं नम: शिवाय।।

कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र -

अगर आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो गए हैं तो, इन मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए इस मंत्र का 36 बार जाप (sawan ke mantra hindi mein) करें. 

ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।।