logo-image

Bhadrapada Amavasya 2022 Date and Shubh Muhurat: भाद्रपद अमावस्या पड़ेगी इस दिन, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

भाद्रपद का महीना (bhadrapada month 2022) भगवान कृष्ण को समर्पित होता है. भादो मास की अमावस्या (Bhadrapada Amavasya 2022 august) पर पूजा के साथ-साथ दान कार्य करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है.

Updated on: 24 Aug 2022, 10:50 AM

नई दिल्ली:

भाद्रपद के महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को भाद्रपद अमावस्या (Bhadrapada Amavasya 2022) कहा जाता है. हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है. भाद्रपद का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित होता है. इसलिए, इससे भाद्रपद अमावस्या का महत्व भी बढ़ जाता है. इस दिन नदियों में स्नान और उसके बाद दान दक्षिणा देने का महत्व है. इस माह की अमावस्या (bhadrapada amavasya 2022 vrat) शनिवार को पड़ रही है. इसलिए ये शनि अमावस्या भी है. इस दिन शनि देव और पितरों की पूजा करने से पितर प्रसन्न होते हैं. 

यह भी पढ़े : Feng Shui Tips For Happiness And Prosperity: जीवन में सुख-समृद्धि और धन पाएं, फेंगशुई के इन टिप्स को अपनाएं

शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है. इस अमावस्या पर धार्मिक उद्देश्यों के लिए कुश एकत्र किया जाता है. भादो मास की अमावस्या (Bhadrapada Amavasya 2022 august) पर पूजा के साथ-साथ दान कार्य करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. कहा जाता है कि इस दिन धार्मिक कार्यों, श्राद्ध आदि में प्रयुक्त घास को यदि एकत्र किया जाए तो वह पुण्य फलदाई होता है. पौराणिक ग्रंथों में इसे कुशोत्पतिनी अमावस्या भी कहा गया है.      

यह भी पढ़े : Chanakya Niti For Wisdom: इसे खरीदने में धनवान व्यक्ति का पैसा भी नहीं आता काम, भ्रष्ट होने से पहले बचा लें

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष से पहले पड़ने वाली इस भाद्रपद अमावस्‍या को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है. इस दिन दान-पुण्‍य करना, तर्पण करना बहुत अच्‍छा माना जाता है. इसके साथ ही ये कुंडली के कई दोष जैसे - पितृ दोष, काल सर्प दोष के कारण होने वाले कष्‍टों से निजात पाने के लिए भी अहम होती है. तो, चलिए इस दिन की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं. 

यह भी पढ़े : Chawal Totke: चावल से आजमाएं ये टोटके, धन में होगी वृद्धि और मिलेगा उत्तम फल

भाद्रपद अमावस्या 2022 तिथि -

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 26 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समापन 27 अगस्त दिन शनिवार को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद अमावस्या 27 अगस्त ​शनिवार को है. इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितर और शनि देव (Bhadrapada Amavasya 2022 date) दोनों ही प्रसन्न होते हैं.

यह भी पढ़े : Asanas Scientific and Religious Importance: पूजा-पाठ के 'आसन' से जुड़े इन नियमों का करें पालन, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

भाद्रपद अमावस्या 2022 शुभ मुहूर्त - (Bhadrapada Amavasya 2022 shubh muhurat)  
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:57 से दोपहर 12:48 तक