logo-image

Chandra Grahan 2022 : भारत में चंद्र ग्रहण खत्म, ईटानगर समेत इन जगहों पर दिखा

chandra grahan 2022 : दिनांक 8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) शुरू हो चुका है, आज के बाद यही चंद्र ग्रहण आपको साल 2025 में देखने को मिलेगा.

Updated on: 08 Nov 2022, 06:28 PM

नई दिल्ली:

Chandra grahan 2022 : दिनांक 8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) खत्म हो चुका है. आज के बाद यही चंद्र ग्रहण आपको साल 2025 में देखने को मिलेगा. भारत के कई हिस्सों में साल का अंतिम चंद्र दिखा है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि किस समय आपके शहर में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिसे आप खुली आंखों से भी देख सकते हैं और जो लोग नहीं देख सकते हैं वह अपने मोबाइल में जाकर देखें और जानें कि आपके शहर में कितने बजे लगने वाला है चंद्र ग्रहण.

आंशिक चंद्र ग्रहण का समय

दिल्ली - 5.28 PM
लखनऊ - 5.16 PM
रायपुर - 5.21 PM
भोपाल - 5.36 PM
मुंबई - 6.01 PM
देहरादून - 5.22 PM
अमृतसर - 5.32 PM
जम्मू - 5.30 PM
अहमदाबाद - 5.56 PM
जयपुर - 5.37 PM
हैदराबाद - 5.40 PM
चेन्नई - 5.38 PM

ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2022 : इस दौरान उल्टी पड़ेगी मंगल ग्रह की चाल, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Chandra Grahan 2022 Nasa latest photo

 

चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

धार्मिक मान्यतानुसार देखा जाए तो चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए अपने आप को सकारात्मक और अपने जीवन शैली को सकारात्मक बनाने के लिए आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें -Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण पर दो सदी बाद बना महा संयोग, ये उपाय दिलाएंगे दोषों से छुटकारा

ऊं नम:शिवाय
श्री गणेशाय नम:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ऊं रामदूताय नम:
दुं दुर्गायै नम:
कृं कृष्णाय नम:
रां रामाय नम:

चंद्र ग्रहण के बाद करें ये उपाय

हमारे हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए और अगर आपके जीवन में ग्रह का अशुभ संकेत अगर दिख रहा है तो कुछ ऐसे उपाय हैं जो करना आपके लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा.

ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण के दौरान इस काम को करने से खुश हो जाएंगे कुबेर, मालामाल हो जाएंगे आप!

- शिवस्त्रोत्तम का 111 बार जाप करें.

-घर में हवन कराएं, हवन कराने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. 

- चंद्रमा मंत्र का जाप करने से मिलेगा फायदा. 

- पांच ब्राह्मणों को भोजन अवश्य कराएं.

 

पटना में कुछ इस तरीके से दिखा चंद्र ग्रहण

CHANDRA GRAHAN 2022

 

वाराणसी में चंद्र ग्रहण

  ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण पर दो सदी बाद बना महा संयोग, ये उपाय दिलाएंगे दोषों से छुटकारा