Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण पर दो सदी बाद बना महा संयोग, ये उपाय दिलाएंगे दोषों से छुटकारा

साल का अंतिम ग्रहण आज लग चुका है, इस साल का चंद्र ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ संयोग लेकर आया है

author-image
Aarya Pandey
New Update
Chandra Grahan 2022

Chandra Grahan 2022 ( Photo Credit : Social Media)

Chandra Grahan 2022 : साल का अंतिम ग्रहण आज लग चुका है, इस साल का चंद्र ग्रहण आपके लिए बेहद शुभ संयोग लेकर आया है. पूरे 200 साल के बाद इस साल चंद्र ग्रहण के मौके पर महासंयोग बना है. आइए हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि ग्रहों की चाल से इसका हमारी राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है.

Advertisment

1-मेष राशि
मेष राशि वालों को मानसिक तनाव होने की संभावना है
उपाय- मानसिक तनाव को दूर करने के लिए चंद्रमा को मिश्रित (मिश्रि,चंदन,फूल,तिल) जल से अर्घ्य दें.

2-वृष राशि
वृष राशि वालों को जिन्हें आंखों से जुड़ी परेशानी है, उनको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
उपाय- ज्यादा मात्रा में नमक खाने से परहेज करें.

3- मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को धन संबंधित मामले में समस्या हो सकती है.
उपाय-धन संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए भगवान शिव को कच्चे दूध से रुद्राभिषेक अवश्य करें.

4- कर्क राशि
कर्क राशि वालों को शारीरिक समस्याएं होने की संभावना है.
उपाय-शारीरिक समस्याओं से निजात के लिए 'ऊँ सोमाय नम:' का जाप अवश्य करें.

5-सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का धन बिमारियों में ज्यादा खर्च होने की संभावना है.
उपाय-सिंह राशि के जातकों को ऊँ नम: शिवाय का जाप अवश्य करें.

ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2022 : जानिए किन राशियों के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण, ग्रह-नक्षत्र की चाल से होगा भला

6- कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को पैसे मिलने में परेशानी हो सकती है.
उपाय-शिवलिंग पर अक्षत और सफेद चंदन से तिलक करें.

7-तुला राशि
तुला राशि के जातकों को नौकरी में परेशानी हो सकती है.
उपाय-शिव चालिसा का पाठ ध्यानकेंद्रित कर करें.

8-वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है.
उपाय-इस राशि के जातकों को चांदी के बर्तन से पानी पीने चाहिए.

9-धनु राशि
धनु राशि के जातकों को ससुराल पक्ष से संबंधित समस्याएं होने की संभावना है.
उपाय-अन्न और कपड़े का दान करें, इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

10- मकर राशि
मकर राशि के जातकों को व्यापार में समस्या बढ़ने की संभावना है.
उपाय-चंद्र स्त्रोत्तम का पाठ करें, शांति मिलेगी.

11-कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को उनके शत्रु परेशान कर सकते है, अपने शत्रु से बचकर रहने की आवश्यकता है.
उपाय-शिवस्त्रोत्त्म का 11 बार पाठ करें.

12-मीन राशि
मीन राशि के जातको को प्रेम प्रसंग में समस्या आ सकती है.
उपाय- चमकीले मोती पहने, लाभ होगा.

Source : News Nation Bureau

chandra grahan 2022 Chandra Grahan 2022 Time chandra grahan kab hai chandra Grahan t chandra grahan chandra grahan 2022 live chandra grahan 8 november 2022 8 november 2022 chandra grahan Chandra grahan kab lagega chandra grahan 2022 in india date and time
      
Advertisment