Valentine’s Day 2026: गर्लफ्रेंड को महंगे नहीं, दें ये दिल खुश कर देने वाले गिफ्ट्स

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को तोहफा देना चाहते हैं और कुछ समझ नहीं पा रहे हैं तो ये गिफ्ट्स रहेंगे बेस्ट ऑपशन. इन्हें देख माशुका हो जाएगी खुश.

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को तोहफा देना चाहते हैं और कुछ समझ नहीं पा रहे हैं तो ये गिफ्ट्स रहेंगे बेस्ट ऑपशन. इन्हें देख माशुका हो जाएगी खुश.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
Valentine Day 2026 gift

Valentine Day 2026 gift Photograph: (SORA)

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे के लिए अब सिर्फ 1 दिन बचा है. यह दिन प्यार करने वालों के लिए खास होता है. कपल्स इस दिन एक-दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं. बता दें कि महंगे तोहफे ही प्यार की निशानी नहीं होते हैं. कई बार छोटी-सी, दिल से दी गई चीज भी आपकी लेडी लव को बड़ी खुशी दे सकती है. अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कोई सस्ता और अच्छा गिफ्ट ढूंढ रहे हैं तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं. 

Advertisment

कब है वैलेंटाइन डे?

हर साल फरवरी के महीने में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इससे पहले 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है, जिसमें रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और अंत में वैलेंटाइन डे आता है. कपल्स इस पूरे वीक को सेलिब्रेट करते हैं. 

ये भी पढ़ें- इस Valentine's Day Red Saree के साथ पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक

गर्लफ्रेंड के लिए खरीदें ये गिफ्ट्स

चूड़ियां- हर लड़की को चूड़ियां जरूर पसंद आती हैं. इन दिनों इंस्टाग्राम पर भी रील्स में चूड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा है. रेनड्रॉप बैंगल्स, घुंघरु वाली चूड़ियां और रंग-बिरंगी चूड़ियां इन दिनों काफी ट्रेंड कर रही हैं. आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चूड़ियां ले सकते हैं. आपको 200 से 300 में ये मिल जाएंगी.

पायल या एंकलेट- आप अपनी गर्लफ्रेंड को पायल या फिर सिंगल एंकलेट गिफ्ट कर सकते हैं. लड़कियों के बीच ये भी काफी पॉपुलर है. प्यार करने वाला शख्स अगर अपने पार्टनर को ये गिफ्ट देता है तो निश्चित ही उसे खुशी मिलेगी. पायल या एंकलेट आपको 1000 रुपए के अंदर मिल जाएगी.

दुपट्टा- वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को दुपट्टा गिफ्ट कर सकते हैं. ये दुपट्टा आपकी गर्लफ्रेंड किसी खास मौके पर पहन सकती है. साथ ही ये तोहफा भी ज्यादा महंगा नहीं है.

पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी- अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो वैलेंटाइन डे पर उन्हें पर्सनलाइज्ड चेन, ब्रेसलेट और रिंग भी गिफ्ट कर सकते हैं. आप पेंडेंट में उनका नाम या अक्षर या डेट ऑफ बर्थ लिखवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Valentine's Day 2026: डेट नाइट पर हैवी मेकअप नहीं, नेचुरल ग्लो का बढ़ रहा ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है लड़कियों की पसंद?

Valentine Gifts Valentine's Day 2026
Advertisment