/newsnation/media/media_files/2026/02/11/valentines-day-2026-2026-02-11-16-45-52.jpg)
valentine's day 2026 Photograph: (SORA)
Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन वीक और खास मौकों पर अब लड़कियों को हैवी मेकअप और ओवरडन लुक की जगह सादा और नेचुरल स्किन लुक पसंद आ रहा है. लोग ऐसा चेहरा चाहते हैं, जो 'बदला हुआ' नहीं बल्कि फ्रेश और रियल लगे. सोशल मीडिया फिल्टर के दौर में भी अब रियल स्किन, लाइट मेकअप और हेल्दी ग्लो को ज्यादा पसंद किया जा रहा है. ये पसंद सिर्फ भारत नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड पॉपुलर हो रहा है. इस पर स्किन एक्सपर्ट ने क्या कहा, जानिए.
डर्मेटॉलोजिस्ट ने क्या कहा?
स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बदलाव सिर्फ फैशन नहीं बल्कि लोगों की सोच में आए परिवर्तन का संकेत है. काया स्किन एंड डर्मेटोलॉजिस्ट एक्सपर्ट डॉ. हरकंवल सेखों कहती हैं कि आजकल लोग अपनी त्वचा को छुपाने की बजाय उसे हेल्दी बनाने के प्रयास कर रहे हैं. डेट पर जाने से पहले हैवी मेकअप की जगह क्लीन, मॉइस्चराइज्ड और नेचुरल ग्लो वाली स्किन ज्यादा आकर्षक लगती है. इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है.
क्यों बदल रही है सोच?
दरअसल, इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि पहला कारण है स्किन हेल्थ को लेकर बढ़ती जागरूकता. ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और बार-बार किए जाने वाले हार्श ट्रीटमेंट से स्किन को ज्यादा नुकसान होता है. इसलिए, लोग अब कम लेकिन सही प्रोडक्ट्स या डॉक्टर की सलाह से ही स्किन ट्रीटमेंट करवाते हैं.
ये भी पढ़ें- Rose Day 2026: गुलाब की कीमत करोड़ों में! रोज डे पर जानिए दुनिया के सबसे महंगे रोज, जूलियट Rose बना नंबर-1
नो मेकअप लुक
दूसरा कारण है नो-मेकअप मेकअप लुक ट्रेंड का तेजी से बढ़ना. इसमें स्किन को इतना हेल्दी बनाया जाता है कि ज्यादा कवर-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती है. लाइट शेड का टिंट, लिप बाम और सनस्क्रीन के साथ नेचुरल लुक क्रिएट हो जाता है.
डॉक्टर बताती हैं कि जो लोग डेट से पहले इंस्टेंट ग्लो चाहते हैं, वे लोग अब ओवरडन ट्रीटमेंट की जगह स्किन को रिफ्रेश करने वाले ऑपशन चुन रहे हैं. जैसे हाइड्रा फेशियल, माइल्ड केमिकल पीलींग या स्किन बूस्टर्स. ये हमारी स्किन को हाइड्रेट और ब्राइट बनाते हैं, लेकिन इससे चेहरा बदला हुआ नहीं लगता है.
कौन से ट्रीटमेंट बन रहे हैं पहली पसंद?
विशेषज्ञों के अनुसार इन दिनों ये ट्रीटमेंट ज्यादा पसंद आ रहे हैं.
Hydra Facial- इसमें त्वचा की गहराई से सफाई होती है, जिससे हाइड्रेशन और इंस्टेंट ग्लो आता है.
Mild Chemical Peels- इस ट्रीटमेंट में हल्के दाग-धब्बे और डलनेस कम होती है.
Skin Boosters- इसमें स्किन की नमी और चमक बढ़ाने के लिए माइक्रो-इंजेक्शन दिए जाते हैं.
Laser Hair Reduction- इस ट्रीटमेंट में चेहरे या शरीर के अनचाहे बालों को हटाया जाता है.
हालांकि, डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि ये सभी प्रक्रियाएं विशेषज्ञ की निगरानी में ही करानी चाहिए और इन्हें डेट से ठीक एक-दो दिन पहले कराने की बजाय कुछ दिन पहले प्लान करना बेहतर रहता है.
वैलेंटाइन डेट से पहले क्या करें?
स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, वैलेंटाइन डेट से पहले स्किन के साथ एक्सपेरिमेंट करने से बचना चाहिए. नए प्रोडक्ट या हार्ड पीलिंग करवाने से रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
स्किन केयर टिप्स
- माइल्ड फेस क्लेंजर का इस्तेमाल करें.
- रोजाना मॉइस्चराइजर लगाएं.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
- 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए.
- हल्का एक्सफोलिएशन करें.
- सनस्क्रीन का प्रयोग नियमित रूप से करें.
ये भी पढ़ें- इस Valentine's Day Red Saree के साथ पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us