/newsnation/media/media_files/2026/02/07/rose-day-2026-2026-02-07-11-19-53.jpg)
rose day 2026 Photograph: (SORA)
Rose Day 2026: गुलाब सिर्फ फूल नहीं बल्कि प्यार, आकर्षण और खास एहसास का प्रतीक माना जाता है. आज Rose Day है, इस दिन पर प्यार करने वाले एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं और स्पेशल फील करवाते हैं. हालांकि, जज्बातों को बयां करने के लिए कुछ सौ रुपए के गुलाब के फूल भी दिए जा सकते हैं. मगर दुनिया में ऐसे कई गुलाब हैं जिनकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे. इनकी खूबसूरती और खुशबू आम फूलों से काफी अलग होती है. इसलिए, इन फूलों के दाम करोड़ों रुपए हैं. आइए जानते हैं महंगे-महंगे गुलाबों के बारे में.
जूलियट रोज
Juliet Rose, आप इस फूल को गुलाबों की दुनिया का रॉयल किंग कह सकते हैं. इस फूल को तैयार होने में पूरे 15 साल लग जाते हैं. इस फूल की पंखुड़ियां लाइट पीच कलर की होती हैं. इसकी खुशबू एकदम सुहावनी और हल्की होती है. 2006 में चेल्सी फ्लावर शो में इस गुलाब की कीमत 15.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 138 करोड़ रुपए बताई गई थी. इसे दुनिया का सबसे महंगा गुलाब कहते हैं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/07/juliet-rose-2026-02-07-11-21-20.jpg)
ब्लैक बाकारा
Black Baccara फूल किसी का भी दिल पहली नजर में जीत सकता है. इसका रंग काला नहीं बल्कि इतना गहरा लाल होता है कि लोग इसे काले रंग का गुलाब समझ लेते हैं. इसे रहस्यमयी गुलाब भी कहते हैं. इसके खास लुक की वजह से यह हाई-एंड वेडिंग्स और लग्जरी डेकोरेशन में काफी इस्तेमाल किया जाता है. इस गुलाब की कीमत करीब 70 डॉलर बताई जाती है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/07/black-baccara-2026-02-07-11-21-53.jpg)
जूलिया चाइल्ड रोज
जूलिया चाइल्ड रोज पीले रंग का चमकदार गुलाब होता है. इसे मशहूर शेफ जूलिया चाइल्ड का नाम दिया गया है. इस फूल की खासियत इसका हल्का सुनहरा पीला रंग, मीठी और मक्खन जैसी खूशबू है. इस फूल में बार-बार खिलने की क्षमता होती है. इस गुलाब की कीमत 55 से 70 डॉलर बताई जाती है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/07/julia-child-rose-2026-02-07-11-23-25.jpg)
ईडन रोज
Eden Rose को पियरे डी रोंसार्ड भी कहते हैं. इस गुलाब की पंखुड़ियां बड़ी और परतदार होती हैं. इसका रंग गुलाबी और सफेद का कॉम्बिनेशन होता है. बड़े लोग इन फूलों का इस्तेमाल डेकोरेशन के लिए करते हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला यह गुलाब काफी पॉपुलर है. इसकी कीमत 63 से 83 डॉलर बताई जाती है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/07/eden-rose-2026-02-07-11-29-00.jpg)
स्वीट जूलियट
Sweet Juliet एक हल्के गुलाबी रंग का फूल है. इसकी फ्रूटी खुशबू काफी अट्रैक्टिव है. इसे स्वीट जुलियट नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि ये बेहद प्यारा गुलाब माना जाता है. सोशल मीडिया पर यह गुलाब काफी ट्रेंड करता है. इसकी कीमत करीब 24.86 डॉलर बताई जाती है. यह भी एक लग्जरी फूल है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us