/newsnation/media/media_files/2026/02/04/best-cafe-in-delhi-ncr-2026-02-04-16-06-26.jpg)
Best Cafe In Delhi-NCR
Valentine Day Special Cafe: वैलेंटाइन डे आने वाला है ऐसे में कपल शानदार कैफे और रेस्टोरेंट की खोज में रहते हैं लेकिन कई बार किसी इवेंट की वजह से कैफे ढूंढ पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में कई थीम पर बने कैफे मिल जाएंगे, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. कहीं कैफे अपने एंबियंस के लिए मशहूर है तो कोई अपनी डेकोरेशन के लिए. तो कोई कैफे अपने टेस्टी फूड के लिए जाने जाते हैं. लेकिन बहुत कम ही ऐसे कैफे देखने को मिलते हैं जहां कपल को प्रॉपर प्राइवेसी मिलती है. प्राइवेसी वाले कैफे की डिमांड को देखते हुए अब दिल्ली-एनसीआर में भी कई नए कैफे खुले हुए है. अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर को डेट पर लेना जाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको दिल्ली,गुरुग्राम, नोएडा के कई ऐसे कैफे बताने जा रहे हैं जो कपल के लिए परफेक्ट हैं.
दिल्ली-NCR के ये कैफे डेट के लिए हैं परफेक्ट
Maplepods कैफे
अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टन के साथ प्राइवेसी चाहते हैं तो साकेत की चंपा गली का Maplepods कैफे बेस्ट ऑप्शन है. यहां आपको एक प्राइवेट कार कैबिन दिया जाता है जहां बेहद खूबसूरत इंटीरियर, म्यूजिक की फैसेलिटी मिलती है. यहां अंदर बैठे-बैठे ही आप अपना ऑर्डर दे सकते हैं जो आपको कार कैबिन के अंदर ही सर्व किया जाता है.
एट लाइफ कैफे
इसके अलावा आप नोएडा के हाजीपुर में स्थित एट लाइफ कैफे भी जा सकते हैं. ये कैफे कपल्स के लिए एक परफेक्ट स्पॉट हो सकता है. यहां कपल के लिए प्राइवेट कबानास बनाए गए हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं. इन कबाना में आपको सोफा, एसी और कर्टन्स भी दिए जाते हैं. आप अंदर फूड मंगवाकर अपनी डेट एंजॉय कर सकते हैं.
सासा कैफे
वहीं आप गुरुग्राम का सास कैफे भी ट्राई कर सकते हैं. यहां प्रॉपर प्राइवेसी के लिए हार्ट शेप कबानास बनाए गए हैं. ये काफी स्पेशियस होते हैं. अंदर आपको 2 चेयर के साथ टेबल मिलती है. इतना ही नहीं इन कबानास में आपको एक बेड तक दिया जाता है, जहां आप आराम से अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.
विक्ट्री कैफे
गुरुग्राम के सेक्टर 15 का विक्ट्री कैफे भी कपल के लिए एकदम परफेक्ट है. यहां पर आपको नेट से लेकर टेंट कबाना मिलते हैं जिन्हें फेयरी लाइट्स से सजाया जाता है. रात में तो यहां की वाइब काफी जॉयफुल होती है. आप अपने पार्टनर के साथ यहां एक परफेक्ट क्लालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 'Heart Month' के मौके पर जानिए 30 की उम्र में भी हार्ट रिस्क क्यों बढ़ रहा है? कैसे रखें दिल का ख्याल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us