कहीं कैंडी हार्ट्स देकर, तो कहीं ब्लैक एंड व्हाइट डे, जानें अलग-अलग देशों में कैसे सेलीब्रेट किया जाता है वेलेंटाइन डे

Valentine's Day Celebrations: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. लेकिन इससे एक हफ्ते पहले 7 फरवरी को ही इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत हो जाती है. आइए आपको बताते है दुनिया के अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है.

Valentine's Day Celebrations: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. लेकिन इससे एक हफ्ते पहले 7 फरवरी को ही इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत हो जाती है. आइए आपको बताते है दुनिया के अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Valentine's Day 2026 Celebration

Valentine's Day 2026 Celebration

Valentine's Day 2026 Celebration: 7 से 14 फरवरी तक मनाया जाने वाले वेलेंटाइन वीक में कपल्स एक-दूसरे को तरह-तरह के गिफ्ट्स देते हैं. कभी गुलाब तो कभी चॉकलेट्स देकर. कपल्स के लिए वेलेंटाइन डे काफी खास होता है. भारत की तरह ही दुनिया भर में लोग वेलेंटाइन वीक को खास तरह से एन्जॉय किया जाता है. इसे दुनिया भर में अलग-अलग जेस्चर्स से सेलिब्रेट किया जाता है. कहीं चॉक्लेट्स देकर तो कहीं ब्लैक एंड व्हाइट डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि अलग-अलग देशों में इस दिन को कैसे सेलिब्रेट किया जाता है. 

Advertisment

इन देशों में कैसे सेलीब्रेट किया जाता है वेलेंटाइन डे

जापान 

जापान में वेलेंटाइन डे मनाने का तरीका बेहद अलग है. यहां महिलाएं पुरुषों को चॉकलेट देती हैं. बता दें कि साल 1950 से जापान में इस परंपरा को निभाया जा रहा है. इसके एक महीने बाद यानी 14 मार्च को व्हाइड डे मनाया जाता है, जब पुरुष महिलाओं को तोहफे वापस देते हैं. 

साउथ कोरिया 

वेलेंटाइन डे के दिन साउथ कोरिया में लड़कियां अपने प्यार का इजहार करती हैं. वह अपने पार्टनर को चॉकलेट्स देती हैं. जिसके बाद ठीक 14 मार्च को व्हाउट डे मनाया जाता है. इसमें पुरुष अपने फीलिंग्स का इजहार करते हैं. वहीं 14 अप्रैल को ब्लैक डे मनाया जाता है. इस दिन जो लोग 14 फरवरी पर अकेले थे वह ब्लैक कलर के कपड़े पहनते हैं. 

फिनलैंड 

इसके अलावा फिनलैंड में वेलेंटाइन डे फ्रेंडशिप डे के रूप मनाया जाता है. यहां प्रेमियों के अलावा दोस्त भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं. लोग एक-दूसरे को कार्ड्स और उपहार भेजते हैं. इस दिन का उद्देश्य सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका के रिश्ते को ही नहीं बल्कि हर तरह के रिश्तों को मजबूत किया जाता है. 

अमेरिकी 

वेलेंटाइन डे पर अमेरिकी लोग कैंडी हार्ट्स देकर अपने पार्टनर से दिल की बात करते हैं. ये छोटे से दिल की आकार की कैंडीज होती हैं. इन पर कपल्स एक दूसरे के लिए प्यार भरे संदेश लिखते हैं. 

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ चाहते हैं प्राइवेसी, तो दिल्ली-NCR के ये कैफे डेट के लिए हैं एकदम परफेक्ट

Valentine's Day 2026 Valentines day
Advertisment