इस Valentine's Day Red Saree के साथ पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक

Red Saree For Valentine's Day: इस दिन लाल साड़ी पहनकर आप एक ट्रेडिशनल लेकिन बहुत ही एलिगेंट और रोमांटिक लुक पा सकती हैं. यह लुक आपके लिए यादगार पल बना सकता है.

Red Saree For Valentine's Day: इस दिन लाल साड़ी पहनकर आप एक ट्रेडिशनल लेकिन बहुत ही एलिगेंट और रोमांटिक लुक पा सकती हैं. यह लुक आपके लिए यादगार पल बना सकता है.

author-image
Jyoti Singh
New Update
Red Saree For Valentine's Day

Red Saree For Valentine's Day Photograph: (pinterest)

आप इस Valentine's Day पर लाल साड़ी पहनने का प्लान बना रही हों, लाल साड़ी वाला लुक आपको सबसे अलग दिखा सकता है और आपके लिए यादगार पल बना सकता है. यह दिन प्यार, रोमांस और खास भावनाओं के बारे में है, जो लाल रंग साड़ी पैशन और कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकता है. लाल साड़ी पहनकर आप एक ट्रेडिशनल लेकिन बहुत ही एलिगेंट और रोमांटिक लुक पा सकती हैं. लाल रंग की सबसे अच्छी बात यह है कि यह ज्यादातर स्किन टोन पर अच्छा लग सकता है. Red Saree कॉटन, सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन और नेट जैसे कई तरह के फैब्रिक में मिल जाती है, जिसमें से आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं. आजकल साड़ियों को कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है, जिससे आपका लुक क्लासी और आकर्षक बन सकता है.

Advertisment

1. House of Pataudi Embroidered Bandhani Saree

 

Red Saree For Valentine's Day (1)

अगर आप कढ़ाई वाली बंधनी साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आप उसके साथ डीप नेक वाला ब्लाउज बनवा सकती हैं, जो पहनने पर आपको क्लासी और आकर्षक लुक दे सकती है. इसके साथ ही यह लाइटवेट फैब्रिक में आती है, जो पहनने पर आपको आरामदायक लग सकती है. अगर आपको एलिगेंट और रोमांटिक लुक चाहिए तो आप Red Colour Saree के साथ हल्की ज्वेलरी भी पहन सकती हैं.  

2. Saree mall Saree Mall Blazing Red Linen Blend Saree

Red Saree For Valentine's Day (2)

रेड कलर में आने वाली यह लिनन ब्लेंड साड़ी को अगर आप पहनना चाहती हैं, तो आप प्लेन या हल्के बॉर्डर वाली को चुन सकते हैं. इसके साथ ही इस साड़ी के साथ आप झुमके, चूड़ियां या स्टेटमेंट नेकपीस पहन सकती हैं, जो आपको बोल्ड और ग्लैमरस लुक देने का काम कर सकता है.

3. Sangria Embroidered Net Sarees

Red Saree For Valentine's Day (3)

एम्ब्रॉयडर्ड नेट साड़ी आपके वेलेंटाइन्स डे लुक को काफी प्यारा बना सकती है. वहीं, यह साड़ी पार्टी, डिनर डेट या किसी खास सेलिब्रेशन तक के मोके पर आपको अच्छा और क्लासी लुक दे सकती हैं. Valentine's Day 2026 के खास मौके पर इस तरह की रेड साड़ी के साथ आप स्लीवलेस, डीप नेक या बैकलेस ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं.

4. Mitera Red Ethnic Motifs Printed Pure Georgette Saree

Red Saree For Valentine's Day (4)

जॉर्जेट फैब्रिक में आने वाली रेड साड़ी न केवल पहनने में लाइट वेट रहती है, बल्कि अच्छी भी लगती है. ऐसे में अगर आपको प्रिंट में आने वाली साड़ी पहननी है, तो आप उसके ऊपर ग्लोइंग बेस, आईलाइनर, मस्कारा और रेड या न्यूड लिपस्टिक लगा सकती है.

5. HERE&NOW Bandhani Zari Silk Blend Bandhani Saree

Red Saree For Valentine's Day (5)

बांधनी डिजाइन में काफी सारे फैब्रिक देखने को मिल जाते हैं, जिसमें से अगर आप जरी सिल्क ब्लेंड को देख रही हैं, तो आप इसके साथ झुमके पहन सकती हैं. इसके साथ ही बंधनी साड़ी के लुक को पूरा करने के लिए आप इसके साथ हेयर स्टाइल को भी बना सकती हैं. आप इस तरह की Women Saree के साथ हील्स या स्लीपर पहन सकती हैं. 

Valentines day
Advertisment