/newsnation/media/media_files/2026/02/06/swami-ramdev-health-tips-2026-02-06-11-06-06.jpg)
swami ramdev health tips Photograph: (swami ramdev)
Swami Ramdev Health Tips: आजकल लोगों की बिजी लाइफस्टाइल और सही खान-पान न होने की वजह से उन्हें तरह-तरह की बीमारियां होने लगी हैं. युवाओं समेत छोटे बच्चों का भी बीपी, किडनी और लिवर डैमेज हो रहा है. यह बड़ी चिंता की बात है. पतंजलि के योगाचार्य और संस्थापक स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो में कहा है कि रोगों का सबसे बड़ा कारण बेवजह की दवाएं, खासतौर पर ऐलोपैथी की गोलियां हैं. हल्की-फुल्की बीमारी में आयुर्वेद की मदद से इलाज किया जाता तो शरीर खराब नहीं होता है.
यहां देखें लाइव वीडियो
क्या बोले स्वामी रामदेव?
फेसबुक लाइव वीडियो में स्वामी रामदेव ने बताया कि रोज योगा करने से शरीर फूर्ती से भरा रहता है. योग करने से तन-मन शांत रहता है. उन्होंने बवासीर, लिवर और किडनी की बीमारियों को लेकर भी बताया कि इनका इलाज बिना ऐलोपैथी कैसे किया जाता है. आइए जानते हैं हर रोग का इलाज.
बवासीर में क्या लें?
स्वामी रामदेव ने लाइव वीडियो में बताया कि बवासीर होने पर रोजाना गोधन अर्क लेना चाहिए. जिन्हें स्वाद पसंद नहीं आ रहा है तो वे गोधन अर्क में शहद मिलाकर पी सकते हैं. इसके साथ-साथ खानपान सही रखना जरूरी है. इसके साथ शीर्षासन, हलासन, सर्वांगसन और चक्रासन करना चाहिए.
लिवर-किडनी की बीमारियों को कैसे दूर करें?
लिवर की बीमारियों को दूर करने के लिए प्रतिदिन गोधन अर्क लेना है. उसके बाद खाली पेट लिवोग्रिट मेडिसिन लेनी चाहिए. वहीं, किडनी की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए गोधन अर्क के साथ रिनोग्रिट आयुर्वेदिक दवा का सेवन करना चाहिए.
लौकी-मूली है अलौकिक
स्वामी रामदेव ने बताया कि खास बात लौकी-मूली जैसी सब्जियों की है. ये सब्जियां लिवर और किडनी की बीमारियों के लिए अलौकिक है. इनकी बीमारी से जूझने वाले लोगों को अपनी डाइट में मूली और लौकी रखनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा इन्हें खाना चाहिए. किडनी के मरीजों को जौ के पत्ते और आटा खाना चाहिए. लिवर के रोगियों को अनार, फलों का सेवन करना चाहिए और बकरी का दूध पीना चाहिए.
अर्थराइटिस के लिए खास दवा
साथ ही स्वामी रामदेव ने आज के लाइव सेशन में अर्थराइटिस की बीमारी का इलाज करने के लिए भी दवा बताई है. उन्होंने कहा गठिया-अर्थराइटिस में गोधन अर्क के साथ पिड़ानील गोल्ड लेनी चाहिए. इसके साथ ऑर्थोग्रिट ले सकते हैं जिससे बढ़ा हुआ यूरिक एसिड भी कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें- Gen-Z पर नई रिसर्च, माता-पिता की तुलना में कमजोर है यह पीढ़ी, हमेशा रहते हैं थके-थके
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us