16 साल की लड़की बनी लड़का, कोर्ट से जीता 18 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला

न्यूयॉर्क कोर्ट ने 16 साल की उम्र में कराई गई सर्जरी के मामले में मेडिकल लापरवाही मानते हुए डॉक्टरों को दोषी ठहराया है. कोर्ट ने पीड़िता Fox Varian को करीब 18 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

न्यूयॉर्क कोर्ट ने 16 साल की उम्र में कराई गई सर्जरी के मामले में मेडिकल लापरवाही मानते हुए डॉक्टरों को दोषी ठहराया है. कोर्ट ने पीड़िता Fox Varian को करीब 18 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

author-image
Akansha Thakur
New Update
New York Court

New York Court

आपने अक्सर देखा होगा लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी कराती रहती है, लेकिन कई बार डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनका चेहरा बिगड़ जाता है. हाल ही में एक 16 साल की Fox Varian ने लड़का बनने के लिए सर्जरी करवाई लेकिन डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उसकी सर्जरी सफल नहीं हो पाई और उसने न्यूयॉर्क कोर्ट में 18 करोड़ रुपये की मांग की. जिसके बाद कोर्ट ने डॉक्टर से 18 करोड़ का मुआवजा देने को कहा है.  16 साल की उम्र में कराई गई डबल मास्टेक्टॉमी को लेकर अदालत ने मेडिकल टीम को दोषी माना और पीड़िता को करीब 1.5 मिलियन पाउंड का मुआवजा देनी की घोषणा की. चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला? 

Advertisment

पूरा मामला क्या है?

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है. इसमें Fox Varian नाम की युवती को बड़ी राहत मिली है. उन्होंने आरोप लगाया था कि जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, तब डॉक्टरों और एक साइकोलॉजिस्ट ने उन पर सर्जरी का दबाव बनाया. Fox Varian ने किशोरावस्था में खुद को लड़के की तरह जीने का फैसला किया था. इसी दौरान उनकी डबल मास्टेक्टॉमी सर्जरी कराई गई. यह ऑपरेशन सफल हुआ था और इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई.

कोर्ट ने क्या कहा?

जूरी ने माना कि मेडिकल टीम ने इलाज के नियमों और सावधानियों का पालन नहीं किया. अदालत के अनुसार, सर्जरी से पहले जरूरी मानसिक जांच नहीं की गई. कोर्ट ने यह भी कहा कि डॉक्टरों ने इस सर्जरी को जेंडर डिस्फोरिया का आसान समाधान बताकर पेश किया. जबकि इसके गंभीर और स्थायी प्रभावों को ठीक से समझाया नहीं गया.

18 करोड़ का मिलेगा मुआवजा 

अदालत ने Fox Varian के पक्ष में फैसला सुनाया. उन्हें करीब 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 18 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा. यह राशि उनके शारीरिक और मानसिक नुकसान के लिए दी जाएगी. Fox Varian की मां, क्लेयर डीकिन ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने सर्जरी की अनुमति सिर्फ इसलिए दी, क्योंकि उन्हें कहा गया था कि अगर ऑपरेशन नहीं हुआ तो उनकी बेटी आत्महत्या कर सकती है. उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें लगा कि कोई और रास्ता नहीं बचा है.

अदालत ने डॉक्टरों की दलील को नहीं किया स्वीकार

डॉक्टरों के वकीलों ने दावा किया कि Fox Varian खुद सर्जरी चाहती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि वह कुछ सालों तक खुद को लड़के की तरह खुशी से जीती रहीं. हालांकि, अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया. इस फैसले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन में ऐसे कई और मामलों के सामने आने की उम्मीद है. कई लोग मानते हैं कि यह निर्णय मेडिकल सिस्टम के लिए एक चेतावनी है. एलन मस्क ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

आगे क्या होगा?

अमेरिका में इस तरह के कई और केस अदालतों में लंबित हैं. वहीं, ब्रिटेन में भी जेंडर ट्रीटमेंट और बच्चों पर होने वाली सर्जरी को लेकर बहस तेज हो गई है. स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारों पर अब इलाज के नियमों को और सख्त करने का दबाव बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ क्रैम्प्स ही नहीं पीरियड्स में होते हैं कई तरह के पेन, डॉक्टर से जानिए इसके अलग-अलग टाइप

New York
Advertisment