/newsnation/media/media_files/2026/02/02/periods-pain-2026-02-02-13-04-01.jpg)
Periods Pain @be.ingpainfree Source (Instagram)
Periods Pain: पीरियड्स में हर महीने महिला के शरीर से खून की अंदरूनी परत वैजाइना के जरिए बाहर निकलती है. इस दौरान महिलाओं को कमर, पैरों में क्रैम्पस और तेज दर्द होता है. दर्द की वजह से कई बार महिलाओं के लिए अपने रोजमर्रा के काम करने भी मुश्किल हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स दर्द के अलग-अलग टाइप होते हैं. चलिए डॉ. शर्मिष्ठा से विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
डॉक्टर से जानें पीरियड्स के अलग-अलग टाइप
डॉ. शर्मिष्ठा के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह के दर्द और असुविधा महसूस होती हैं. इनमें से कुछ दर्द सामान्य होते हैं, लेकिन कुछ परेशानियों पर ध्यान देना जरूरी है.
क्रैम्प्स (Cramp)
डॉ. शर्मिष्ठा का कहना है कि पेट के निचले हिस्से में ऐंठन होना सबसे आम समस्या है. यह मासिक धर्म के शुरू होने से पहले या दौरान हो सकती है.
पाचन संबंधी दर्द (Digestive Pain)
इसके अलावा पीरियड्स के दौरान पेट में गैस, दस्त या कब्ज की शिकायत भी हो सकती है. हार्मोनल बदलाव इसका मुख्य कारण हैं.
लगातार फुलाव और सूजन (Consistent Bloating Pain)
डॉ. शर्मिष्ठा बताती है कि पीरियड्स में पेट फूला हुआ महसूस होना या सूजन की समस्या महिलाओं में आम है. यह हार्मोन प्रोजेस्टेरोन के बदलाव के कारण होता है.
स्तनों में दर्द (Breast Pain)
पीरियड्स से पहले और दौरान स्तनों में दर्द या संवेदनशीलता आम है. इसे टेंशन या हार्मोनल बदलाव से जोड़ा जाता है.
मासिक धर्म से जुड़ा माइग्रेन (Menstrual Migraine)
कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या होती है. यह हार्मोनल असंतुलन के कारण हो सकता है.
टांगों और जांघों में दर्द (Radiating Pain in Legs and Thighs)
कभी-कभी पेट के दर्द के साथ ही पैरों और जांघों में भी दर्द महसूस होता है. इसे रेफरिंग पेन कहा जाता है.
पीरियड्स के दौरान मल त्याग में बदलाव (Period Poop)
पीरियड्स में पाचन तंत्र पर असर के कारण महिलाओं को दस्त या कब्ज जैसी समस्या भी हो सकती है.
योनि में दर्द (Vaginal Pain)
पीरियड्स के दौरान योनि में जलन, दर्द या असुविधा महसूस होना आम है.
ओव्यूलेशन के दौरान दर्द (Ovulation Pain)
कुछ महिलाओं को अंडोत्सर्जन के समय पेट में ऐंठन या हल्का दर्द महसूस होता है.
राहत पाने के आसान उपाय
गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें.
हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें.
संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना जरूरी लें.
दर्द ज्यादा हो या लगातार बने रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: किस हार्मोन की कमी से लड़कों को नहीं आती दाढ़ी-मूंछें? विशेषज्ञों से जानिए इसके पीछे की वजह और आसान उपाय
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us