/newsnation/media/media_files/2026/02/02/beard-growth-problem-in-men-2026-02-02-10-49-56.jpg)
Beard Growth Problem In Men
Beard Growth Problem In Men: कई लड़कों और युवाओं की शिकायत होती है कि उम्र बढ़ने के बाद भी उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें नहीं आती है. इस वजह से उन्हें अक्सर मजाक सहना पड़ता है. कई बार तो उनका आत्मविश्वास भी कम हो जाता है, जिसकी वजह से लोग महंगे तेल, सीरम और क्रीम का इस्तेमाल करने लगते हैं. फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है. असल में, इस समस्या की जड़ बाहर नहीं, बल्कि शरीर के अंदर होती है. इसका सीधा संबंध एक खास हार्मोन से है, जो पुरुषों में चेहरे के बालों के विकास में अहम भूमिका निभाता है. चलिए आपको बताते हैं क्या है उस हार्मोन का नाम और आसान उपाय.
कौन सा हार्मोन है जिम्मेदार?
आमतौर पर 15 से 18 साल की उम्र के बीच लड़कों में दाढ़ी और मूंछें आना शुरू हो जाती हैं. लेकिन कुछ लोगों में 20 की उम्र पार करने के बाद भी चेहरे पर बाल बहुत कम होते हैं. इसके पीछे मुख्य कारण होता है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन. टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का प्रमुख हार्मोन माना जाता है. यही हार्मोन चेहरे के बालों की जड़ों को सक्रिय करता है. जब शरीर में इसकी मात्रा कम हो जाती है, तो बालों की ग्रोथ धीमी हो सकती है. कई बार बाल पतले और हल्के भी रह जाते हैं.
टेस्टोस्टेरोन की कमी क्यों होती है?
इस हार्मोन का स्तर कई कारणों से गिर सकता है. ज्यादा तनाव लेना इसका एक बड़ा कारण है. खराब खानपान भी असर डालता है. नींद पूरी न होना और बढ़ता वजन भी हार्मोन संतुलन बिगाड़ सकता है.
इसके अलावा, थायरॉइड की समस्या और कुछ हार्मोनल गड़बड़ियां भी जिम्मेदार हो सकती हैं. कई मामलों में यह समस्या जेनेटिक भी होती है. अगर परिवार में दाढ़ी कम आने का इतिहास रहा है, तो असर आप पर भी पड़ सकता है.
कैसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन लेवल?
सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. जरूरत पड़ने पर टेस्ट कराकर हार्मोन का स्तर जांचा जा सकता है. आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं. संतुलित आहार लें. प्रोटीन, जिंक और विटामिन डी को अपनी डाइट में शामिल करें. रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें. वेट ट्रेनिंग से भी फायदा मिलता है. इसके अलावा तनाव कम करने की कोशिश करें और नींद पूरी लें. अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो, तो डॉक्टर की सलाह से इलाज या हार्मोन थेरेपी कराई जा सकती है.
Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज नेशन किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: शुभ काम करने से पहले क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी? जानिए क्या है इसके पीछे की साइंटिफिक वजह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us