शुभ काम करने से पहले क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी? जानिए क्या है इसके पीछे की साइंटिफिक वजह

Union Budget 2026: आज बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाया, जिसकी फोटो वायरल हो रही है. जानिए शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाने के पीछे का कारण?

Union Budget 2026: आज बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाया, जिसकी फोटो वायरल हो रही है. जानिए शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाने के पीछे का कारण?

author-image
Akansha Thakur
New Update
Budget 2026 (1)

Budget 2026

Union Budget 2026: आज यानी 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस साल 9वां बजट पेश कर रही हैं. बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की जिस दौरान उन्होंने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाकर बजट पेश करने की शुभकामनाएं दी, जिसकी तस्वरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बता दें कि भारतीय परंपराओं में कोई भी शुभ काम करने से पहले दही-चीनी खिलाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि दही-चीनी खिलाना सिर्फ धर्म से जुड़ा नहीं हैं बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. हर घरों में आज भी ये परंपरा निभाई जाती है. चलिए आपको बताते हैं कि दही चीनी खिलाने के पीछे का साइंटिफिक वजह 

Advertisment

दही-चीनी खाने की साइंटिफिक वजह 

दही-चीनी खाने की परंपरा के पीछे भी एक साइंटिफिक वजह है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को मजबूत करते हैं, जबकि चीनी शरीर को तुरंत ग्लूकोज देकर ऊर्जा देती है. यह संयोजन तनाव कम करने, फोकस बढ़ाने, पेट को ठंडक देने और मन को सकारात्मक रखने में मदद करता है, इसलिए किसी शुभ कार्य से पहले इसे लिया जाता है.

शुभ काम करने से पहले क्यों खाते हैं दही-चीनी?

धार्मिक नजरिए से देखें तो दही-चीनी को किसी भी यात्रा पर जाने या किसी भी बड़े कार्य से पहले बाधा-विघ्नों को दूर करने के लिए खाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार, यह नकारात्मक ऊर्जा को शांत करने के साथ कार्य में सफलता दिलाता है.

दही-चीनी खाने के फायदे 

डाइजेशन 

दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे पेट और डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इससे पेट खराब होने का खतरा भी कम हो जाता है. 

शरीर रहता है हाइड्रेटेड 

घर से बाहर निकलने पर दही और चीनी को इसलिए भी खाया जाता है ताकि हमारे शरीर में पानी की कमी न हो और शरीर हाइड्रेटेड रहे जिससे आप फ्रेश फील करते हैं. इसके साथ ही ये आपको एक्टिव भी रखता है. 

यह भी पढ़ें: Budget 2026: बजट में निर्मला सीतारमण का साड़ी स्वैग, हर बार दिखता है एक अलग अंदाज, पिछले 9 बजट में पहनीं ये खास साड़ियां

Dahi Chini Significance Budget 2026 Union Budget 2026
Advertisment