/newsnation/media/media_files/2026/02/28/holi-colour-removing-tips-2026-02-28-15-29-27.jpg)
holi colour removing tips Photograph: (Freepik)
Holi Colour Removal Tips: होली खुशियों और रंगों का त्योहार होता है. मगर जब इस त्योहार की मस्ती खत्म होती है तो हमारे सामने एक नई चुनौती खड़ी हो जाती है. ये चुनौती होती है रंगों को साफ करने की. जिद्दी रंगों को साफ करना बहुत मुश्किल होता है. कुछ लोगों की स्किन इतनी सेंसिटिव होती है कि ये ऐसे रंगों के प्रयोग से वह भी डैमेज होने लगती है. उसे साफ करने के लिए हम अपनी स्किन को रगड़ते रहते हैं लेकिन फिर भी वह कई दिनों तक साफ नहीं होता है. ऐसे में हमें 1 हफ्ते तक अपना रंग-बिरंगा चेहरा लेकर घूमना पड़ता है. इस समस्या से छुटकारा कैसे पाएं?
घबराएं नहीं हम आपको अपनी रिपोर्ट में कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर सकते हैं. सही देखभाल करने से रंग भी हट जाएगा और स्किन डैमेज भी नहीं होगी.
इन 3 तरीकों से दूर करें समस्या
दूध और तेल
होली के रंगों को साफ करने के लिए आपको ठंडे दूध में थोड़ा सा तेल मिलाना है. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनटों तक लगातार हल्की मालिश करनी है. इसके बाद साफ पानी से धो लें. इस ट्रिक से रंग भी हट जाएगा और स्किन को पोषण मिलता है.
ये भी पढ़ें-Holi 2026: दुनियाभर में मशहूर है भारत के इस शहर की कपड़ा फाड़ होली, बड़ी संख्या में पहुंचते हैं पर्यटक
सिरका लगाए
अगर आपको रंगों के इस्तेमाल से खुजली या जलन हो रही है तो पानी में सिरका मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर और स्किन पर लगाएं. इस उपाय से आपको काफी राहत मिलेगी. साथ ही स्किन में हो रही खुजली और जलन भी कम होगी.
ऐलोवेरा और बेसन का पेस्ट
अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगा सकते हैं. ऐलोवेरा में थोड़ा बेसन डालकर अच्छे से मिलाए और एक पेस्ट तैयार करें. इसके बाद चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनटों के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद साफ और ठंडे पानी से मुंह धोएं.
क्या न करें?
होली खेलने के बाद रंगों को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा रंगों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाएगी और इरीटेशन बढ़ेगी. इसलिए, पहले सादे और ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें. इसके बाद माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: नहीं है होली पर मीठा खाने का मन, तो घर पर झटपट तैयार करें मूंग दाल की गुजिया, नोट कर लें आसान रेसिपी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us