/newsnation/media/media_files/2026/02/28/pushkar-holi-2026-02-28-13-33-51.jpg)
pushkar holi Photograph: (pushkar holi Social Media)
Holi 2026: भारत में हर जगह होली का अलग-अलग तरीका नजारा देखने को मिलता है. मथुरा-वृंदावन की होली के बारे में तो आपने सुना ही होगा. यहां ब्रज की होली कई दिनों तक खेली जाती है. वहीं, काशी की मसान होली भी काफी प्रचलित है. मगर क्या आप जानते हैं भारत के इस शहर में ऐसी होली खेली जाती है जिसमें कपड़े फाड़े जाते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान के पुष्कर की होली की. यहां होली सिर्फ रंगों या पानी से नहीं खेली जाती है. इस खास होली में शामिल होने विदेशों से भी पर्यटक आते हैं. पुष्कर की होली काफी अलग होती है.
पुष्कर की वर्लड फेमस कपड़ा फाड़ होली
राजस्थान के पुष्कर में वराह घाट और ब्रह्म चौक पर होली का देखने लायक माहौल होता है. इन जगहों पर लोगों की भारी भीड़ होती है. विदेशी पर्यटक भी इस उत्सव में शामिल होते हैं. डीजे की धुन पर लोग नाचते-गाते हैं और एक-दूसरे तो रंग-गुलाल लगाने के साथ-साथ कपड़े भी फाड़ते हैं. होली खेलने के दौरान लोगों को कपड़े फाड़ने की होड़ रहती है. हालांकि, ऐसा पुरुषों के बीच ही होता है. इस मजेदार नजारे को देख लोग खूब हंसते भी हैं.
कब मनाई जाएगी होली 2026?
साल 2026 में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा. वहीं, कुछ इलाकों में 3 मार्च को भी होलिका दहन किया जाएगा. पुष्कर में भी होली का आयोजन 3 से 4 मार्च को किया जाएगा. आप इन दिनों में पुष्कर की होली का आनंद ले सकते हैं. साथ ही ब्रह्मा मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं. पुष्कर का स्ट्रीट फूड भी काफी फेमस है.
ये भी पढ़ें- Holi Special Trains: रंगों के त्योहार पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, चलेंगी 1200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us