/newsnation/media/media_files/2026/02/27/holi-2026-2026-02-27-13-11-23.jpg)
holi 2026 Photograph: (SORA)
Holi 2026: बनारस उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है. होली हो या दीवाली, इस शहर में हर त्योहार पर अलग धूम होती है. काशी की होली भी पूरे देश में मशहूर है. होली के समय यहां और भी ज्यादा रंगीन और जीवंत माहौल होता है. ऐसे में अगर आप भी इस साल काशी में होली मनाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे बेहतर और कुछ नहीं होगा. यहां सिर्फ रंगों की होली नहीं होती, बल्कि गाना-बजाना, भक्ति, संस्कृति और लोक परंपराओं का भी संगम देखने को मिलता है. कहते हैं जीवनकाल में एक बार आपको होली मनाने काशी जरूर जाना चाहिए. अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो ट्रिप का पूरा ट्रैवल गाइड हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं.
बनारस कैसे पहुंचे?
अगर आप दिल्ली-नोएडा से बनारस जा रहे हैं तो बस या रेलवे मार्ग का चुनाव कर सकते हैं. काशी रेलवे स्टेशन बनारस से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आप दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं. बस आपको आनंद विहार, मयूर विहार एक्सटेंशन और कई बस पॉइंट्स है, जहां से बस पकड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर कैसे बनाएं सॉफ्ट मावे वाली गुजिया, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
बनारस में पहला दिन
यहां पर पहले दिन गंगा घाट को एक्सप्लोर कर सकते हैं. सूर्योदय से पहले गंगा किनारे टहल सकते हैं और बोट राइडिंग कर सकते हैं. दोपहर के समय यहां के मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. आप काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर सकते हैं.
बनारस में दूसरा दिन
दूसरे दिन होली की मस्ती और बनारस की गलियों में छिपे जायकों का स्वाद लें. होली पर यहां सिर्फ रंगों की होली नहीं होती है बल्कि लोक परंपराएं और भक्ती भी देखने को मिलती है. आप यहां स्थानीय लोगों के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं. शाम को यहां लोकल मार्केट घूमे और अलग-अलग काउंटर्स पर वाराणसी की मशहूर स्ट्रीट फूड्स को एंजॉय कर सकते हैं.
बनारस में तीसरे दिन क्या करें?
बनारस में तीसरे दिन आप शहर से थोड़ी दूर पर स्थित सारनाथ घूमने जा सकते हैं. यहां भगवान बुद्ध ने उपदेश दिए थे. इसके बाद आप वापस शहर आकर यहां के कैफेज को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां आप रिलैक्स कर सकते हैं और शहर की रफ्तार से दूर दिल-दिमाग को शांति प्रदान कर सकते हैं. आप तीसरे दिन गंगा आरती देखकर भक्ति में लीन हो सकते हैं. गंगा के खूबसूरत घाटों को अपने कैमरे में कैद करना न भूलें.
कुछ जरूरी टिप्स
बता दें कि होली के मौके पर बनारस के होटेल फुल हो जाते हैं. इसलिए, अपने लिए होटेल पहले से बुक कर लें. घूमते समय अपने सामान ध्यान रखें. यहां अक्सर चोरी होने की घटनाएं होती रहती है. आप चाहे तो एक लोकल गाइड भी बुक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: 3 या 4 मार्च, कब है रंगो वाली होली? नोट कर लें होलिका दहन की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us