Holi 2026: नहीं है होली पर मीठा खाने का मन, तो घर पर झटपट तैयार करें मूंग दाल की गुजिया, नोट कर लें आसान रेसिपी

Moong Dal Gujiya: होली के मौके पर लोग अक्सर मीठा बनाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो नमकीन गुजिया भी बना सकते हैं. नमकीन गुजिया का स्वाद बहुत ही लाजवाब है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

Moong Dal Gujiya: होली के मौके पर लोग अक्सर मीठा बनाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो नमकीन गुजिया भी बना सकते हैं. नमकीन गुजिया का स्वाद बहुत ही लाजवाब है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Namkeen Moong Dal Gujiya

Namkeen Moong Dal Gujiya

Moong Dal Gujiya Recipe: होली का नाम आते ही घर में खुशबूदार पकवानों की तैयारी शुरू हो जाती है. आमतौर पर मीठी गुजिया हर घर में बनती है, लेकिन अगर आप या आपके घर में कोई मीठा पसंद नहीं करता, तो यह रेसिपी आपके लिए है. नमकीन मूंग दाल गुजिया बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार होती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद हाथ खुद-ब-खुद दूसरी गुजिया की ओर बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

Advertisment

नमकीन मूंग दाल गुजिया की आसान रेसिपी

मैदा- 2 कप
तेल या घी- 3 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी- जरूरत के अनुसार

स्टफिंग के लिए सामग्री

मूंग दाल- 1 कप (भीगी हुई)
जीरा- ½ छोटा चम्मच
सौंफ- ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
हींग- चुटकी भर
हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
नमक- स्वादानुसार

गुजिया बनाने की विधि

एक बाउल में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.  अब भीगी मूंग दाल का पानी निकालें और दाल को दरदरा पीस लें. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. उसमें जीरा, सौंफ और हींग डालें. मसाले चटकने लगें तो पिसी दाल डालें और धीमी आंच पर भूनें. अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं. 

जब दाल सूखी और हल्की कुरकुरी हो जाए तो गैस बंद कर दें. अंत में हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. आटे की छोटी लोई लें. बेलकर बीच में स्टफिंग रखें. आधा मोड़ें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें. इसी तरह सारी गुजिया तैयार कर लें. कड़ाही में तेल गर्म करें. धीमी आंच पर गुजिया को सुनहरा होने तक तलें. प्लेट में निकालें और चटनी के साथ घर पर आए मेहमनों को परोसें.

सर्व करने का तरीका

नमकीन मूंग दाल गुजिया को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें. यह होली की थाली में एक अलग और खास स्वाद जोड़ देगी.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: दुनियाभर में मशहूर है भारत के इस शहर की कपड़ा फाड़ होली, बड़ी संख्या में पहुंचते हैं पर्यटक

Holi 2026 holi
Advertisment