/newsnation/media/media_files/2026/03/03/holi-2026-2026-03-03-16-57-46.jpg)
holi 2026 Photograph: (SORA)
Holi Cleaning Tips 2026: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का होता है मगर इसके बाद घर की साफ-सफाई करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. खासकर तब जब हमें दीवारों और फर्श से रंग को साफ करना होता है. अक्सर पक्के रंग इनमें ऐसे जम जाते हैं जैसे कभी न हटे. इससे घर की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. अगर अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपना कर आप अपने घर की दीवारों और फर्श को साफ कर सकते हैं.
दीवारों को साफ करने के आसान टिप्स
1.गुनगुने पानी में डिटर्जेंट
अगर दीवार पर गुलाल या रंग के दाग लग गए हैं तो सबसे पहले गुनगुने पानी में हल्का डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर एक घोल बनाएं. इस घोल में कोई स्पंज डूबोए और दीवार पर लगाकर साफ करें. हल्के हाथों से स्क्रब करने पर रंग निकल जाएगा. अगर कोई रंग ज्यादा गहरा है तो घोल में बेकिंग सोडा मिलाकर रंग को साफ करें.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: नहीं है होली पर मीठा खाने का मन, तो घर पर झटपट तैयार करें मूंग दाल की गुजिया, नोट कर लें आसान रेसिपी
2.सिरका और बेकिंग सोडा
गहरे और पक्के रंगों को साफ करने के लिए सिरके में बेकिंग सोडा मिलाकर मिश्रण तैयार करें. इस लेप को आप डायरेक्ट रंग लगे हिस्सों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए सुखने के लिए छोड़ दें. दरअसल, सिरका एक नेचुरल एसिड होता है, जो किसी भी दाग को ढीला कर सकता है. इसके बाद किसी साफ कपड़े या ड्राई ब्रश से दाग लगे हिस्से को रगड़े को पानी से धो लें. होली का रंग साफ हो जाएगा.
फर्श से रंग हटाने के तरीके
नमक और नींबू
अगर आपका व्हाइट फ्लोर वाला फर्श है तो उस पर रंग के दाग लगना लाजमी है. ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए फर्श पर नमक छिड़कें और उसके ऊपर से नींबू का रस डालें. 15 मिनट बाद ब्रश से रगड़कर पानी से धो दें. इसके बाद आप साबुन वाले पानी से पोछा लगा सकते हैं.
टाइल्स और मार्बल को साफ कैसे करें?
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड
अगर आपके घर में हल्के रंग की टाइल्स वाला फर्श है तो सबसे पहले उस पर लगे रंग के दाग पर थोड़ा हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालें. फिर 10 मिनट बाद किसी कपड़े से साफ करें.
ये भी पढ़ें- Holi Gujiya Recipe 2026: होली पर बनाए टेस्टी जीरो-ऑयल बेक्ड गुजिया, नोट करें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us