Holi Gujiya Recipe 2026: होली पर बनाए टेस्टी जीरो-ऑयल बेक्ड गुजिया, नोट करें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

खाने की परंपरा सालों पुरानी है. लोग हर साल घरों में होली से 4-5 दिन पहले से इसे बनाने लगते हैं. अगर आपके पास कम समय है या आप भी हेल्थ कॉन्शियस है तो इस बार बेक्ड गुजिया बना सकते हैं. जानें बनाने की विधि.

खाने की परंपरा सालों पुरानी है. लोग हर साल घरों में होली से 4-5 दिन पहले से इसे बनाने लगते हैं. अगर आपके पास कम समय है या आप भी हेल्थ कॉन्शियस है तो इस बार बेक्ड गुजिया बना सकते हैं. जानें बनाने की विधि.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
holi gujiya recipe

holi gujiya recipe Photograph: (SORA)

Holi Gujiya Recipe 2026: होली का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा होता है. दरअसल, साल का यह त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं होता है. इस त्योहार को पकवानों का पर्व भी कहा जाता है. इस त्योहार के लिए लोग कई दिनों पहले से पकवान तैयार करने लगते हैं. गुजिया, कचरी, पापड़, पकौड़ियां और दही भल्ले बनाना तो आम बात है. मगर गुजिया को लोग अब थोड़ा कम खा रहे हैं क्योंकि इसमें बहुत मात्रा में चीनी और तेल होता है. अगर आप भी हेल्थ कॉन्शियस है तो इस बार बेक्ड गुजिया बनाकर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि.

Advertisment

कल मनाई जाएगी होली

बता दें कि इस वर्ष द्रिक पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा. हालांकि, 2 मार्च को होलिका दहन किया गया था लेकिन ग्रहण के चलते धुलेंडी 3 को नहीं बल्कि 4 मार्च को मनाई जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Holi 2026: नहीं है होली पर मीठा खाने का मन, तो घर पर झटपट तैयार करें मूंग दाल की गुजिया, नोट कर लें आसान रेसिपी

बेक्ड गुजिया बनाने के लिए सामग्री

  • मैदा
  • नमक
  • थोड़ा तेल या देसी घी
  • पानी

फीलिंग के लिए 

  • नारियल का बुरादा
  • काजू
  • बादाम
  • खोया
  • गुड़ या फिर शुगर फ्री
  • इलायची पाउडर
  • किशमिश
  • चिरौंजी

नोट करें स्टेप बाय स्टेप विधि

सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, नमक, देसी घी और पानी को मिलाकर अच्छे से एक डो बना लें. इसके बाद डो को सूती कपड़े से कवर करके कुछ मिनटों के लिए रख दें. डो को बेल लें और गोल-गोल साइज में बना कर रख लें. 

सामग्री बनाने के लिए सभी चीजों को एक बाउल में डालकर मिला लें. इसके बाद हर एक रोल में सामग्री भरकर गुजिया की शेप दें. इसके बाद बेकिंग ट्रे में बटर पेपर रखकर सभी गुजिया को उस पर रखें. ऊपर से गुजिया पर हल्की-हल्की घी की कोटिंग भी कर सकते हैं. अब गुजिया को 230 डिग्री सेल्सियस पर 25 से 30 मिनट के लिए बेक करें. आपकी गुजिया बनकर तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर कैसे बनाएं सॉफ्ट मावे वाली गुजिया, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

gujiya banane ki recipe baked Gujiya Recipe
Advertisment