/newsnation/media/media_files/2026/03/03/holi-2026-2026-03-03-13-39-44.jpg)
holi 2026 Photograph: (SORA)
Holi 2026: होली का त्योहार अपने साथ मौसम में बदलाव लेकर भी आता है. इसका प्रभाव लोगों पर खासकर गर्भवती महिलाओं पर भी होता है. उन्हें इस समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. यह बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से असर डाल सकता है. गर्मी, धूल, प्रदूषण, केमिकल वाले रंग और भीड़-भाड़ से गर्भवती महिला की इम्युनिटी कमजोर हो सकती है. आइए जानते हैं प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए होली के जरूरी टिप्स.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
गुरुग्राम के सीफार की गायनोकॉलोजिस्ट और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉक्टर पुनीत राणा अरोड़ा बताती हैं कि कोई भी त्योहार अपने साथ हंसी-खुशी लेकर आता है. मगर उससे पहले ये ध्यान रखना भी जरूरी होता है कि उसका असर सेहत पर न हो. गर्भावस्था का समय सेंसिटिव होता है. इसलिए, होली पर गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें-Holi 2026: होली खेलने से पहले सावधान! केमिकल रंगों से हो सकती हैं ये 7 गंभीर समस्याएं
गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां
रंगों से बचाव- आजकल रंगों में केमिकल और सिंथेटिक पदार्थ होते हैं. कोशिश करें कि प्राकृतिक और हर्बल रंगों से ही होली खेले और रंगों का प्रयोग थोड़ा सीमित करें.
साफ-सफाई का ध्यान- होली खेलने के बाद हाथ, चेहरे और शरीर को अच्छे से धोएं. अगर रंग त्वचा पर ज्यादा देर रह जाए तो जलन या एलर्जी हो सकती है. होली के बाद साफ और हल्के गुनगुने पानी से नहाएं.
भीड़-भाड़ से बचें- ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से चोट लगने या अचानक धक्कामुक्की से गिरने का खतरा बढ़ जाता है. होली का त्योहार मौज-मस्ती का होता है. मगर कई बार सावधानी न बरतने से परेशानी बढ़ जाती है. इसलिए, अपने घर में होली खेलना सही रहेगा.
संतुलित आहार- मौसम बदलने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. इसलिए फलों, हरी सब्जियों और प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन बढ़ाएं. होली पर गुजिया, पापड़ जैसी चीजें भी बनती है मगर उनका सेवन ज्यादा न करें.
हाइड्रेटेड रहें- होली का त्योहार रंगों का होता है. रंगों से हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है. इसलिए, इस दिन पर पानी और ताजे जूस का सेवन जरूर करें. रंग खेलते समय पानी की कमी शरीर को थका सकती है.
आराम और नींद जरूरी- होली खेलने से पहले और बाद में अपने शरीर को पर्याप्त आराम दें. बहुत ज्यादा थकावट से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है.
सर्दी या खांसी पर ध्यान- मौसम बदलते ही वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. होली पर पानी के इस्तेमाल से खांसी-जुकाम या बुखार हो जाता है. इसलिए, होली संभलकर खेलें और अगर कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.
ये भी पढ़ें- Holi 2026 Fashion Tips: होली पर सफेद नहीं, इन पुराने कपड़ों से क्रिएट करें अपना न्यू लुक, हर कोई करेगा तारीफ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us