Holi 2026 Fashion Tips: होली पर सफेद नहीं, इन पुराने कपड़ों से क्रिएट करें अपना न्यू लुक, हर कोई करेगा तारीफ

Holi 2026 Fashion Tips: होली कल यानी 04 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. आपने अक्सर लोगों को होली पर सफेद कपड़े पहनने देखा होगा लेकिन अगर आप इस बार पुराना आउटफिट ट्राई करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं इस आउटफिट को नया और ट्रेंडी लुक कैसे बनाएं?

Holi 2026 Fashion Tips: होली कल यानी 04 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. आपने अक्सर लोगों को होली पर सफेद कपड़े पहनने देखा होगा लेकिन अगर आप इस बार पुराना आउटफिट ट्राई करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं इस आउटफिट को नया और ट्रेंडी लुक कैसे बनाएं?

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi 2026 Fashion Tips

Holi 2026 Fashion Tips (AI Image)

Holi 2026 Fashion Tips: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और स्टाइल का संगम है. ज्यादातर लोग इस दिन सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं, लेकिन हर बार वही लुक अब पुराना लगने लगा है. अगर आप इस बार कुछ अलग और किफायती ट्राई करना चाहती हैं, तो अपने पुराने कपड़ों से नया फैशन स्टेटमेंट बना सकती हैं. थोड़ी सी क्रिएटिविटी आपके लुक को खास बना देगी. यहां हम आपके लिए कुछ नया और ट्रेंडिंग आउटफिट लुक लेकर आए है जिसे देखकर हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा. 

Advertisment

होली पर पुराने कपड़ों से क्रिएट करें नया लुक 

डेनिम जैकेट को दें नया ट्विस्ट

अलमारी में रखी पुरानी डेनिम जैकेट को बाहर निकालें. उस पर फैब्रिक पेंट से हल्के रंगों की डिजाइन बनाएं. आप चाहें तो पैचवर्क भी जोड़ सकती हैं. होली पर यह लुक बेहद कूल और ट्रेंडी लगेगा. इसे शॉर्ट्स या पुराने टी-शर्ट के साथ पहन सकते हैं. 

पुराने दुपट्टे से बनाएं स्टाइलिश केप

अगर आपके पास कोई पुराना प्रिंटेड दुपट्टा है, तो उसे केप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे जींस और टॉप के साथ कैरी करें. रंगों के बीच यह फ्लोई लुक बेहद आकर्षक लगेगा. साथ ही कपड़े भी ज्यादा खराब नहीं होंगे.

टाई-डाई स्टाइल करें ट्राई

होली के रंगों से पहले ही अपने पुराने कुर्ते या टी-शर्ट पर टाई-डाई पैटर्न बना लें. यह लुक फेस्टिव वाइब देगा. बाजार में मिलने वाले टाई-डाई किट से आप घर पर ही यह डिजाइन तैयार कर सकती हैं. यह आसान और मजेदार दोनों है.

एक्सेसरीज से बढ़ाएं ग्लैमर

पुरानी जंक ज्वेलरी, बड़े इयररिंग्स या रंगीन ब्रेसलेट्स पहनें. यह आपके सिंपल लुक को भी खास बना देंगे. साथ ही सनग्लासेस जरूर लगाएं. यह स्टाइल के साथ आंखों की भी सुरक्षा करेगा.

फुटवियर का रखें ध्यान

होली पर महंगे जूते पहनने से बचें. पुराने स्नीकर्स या फ्लोटर्स बेहतर विकल्प हैं. इन्हें धोना आसान होता है. साथ ही आप आराम से रंगों का मजा ले पाएंगी.

मेकअप रखें हल्का

हेवी मेकअप से बचें. सिर्फ टिंटेड लिप बाम और वॉटरप्रूफ काजल काफी है. बालों को खुला रखने की जगह पोनीटेल या बन बना लें. इससे रंगों से बाल कम खराब होंगे. इस होली, फैशन के नाम पर नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं. अपने पुराने कपड़ों को नया अंदाज दें. यह बजट फ्रेंडली भी है और यूनिक भी. 

यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली खेलने से पहले सावधान! केमिकल रंगों से हो सकती हैं ये 7 गंभीर समस्याएं

Fashion tips Holi 2026 holi
Advertisment